भारत की बढ़ती इंफ्रास्ट्रक्चर ताकत से चीन-पाकिस्तान परेशान, पहाड़ों को चीर कर सेना के लिए बना दिया रास्ता

By अभिनय आकाश | Dec 29, 2021

चीन के साथ  पाकिस्तान को भी सीमा पर करारा जवाब मिलेगा। सीमाओं पर सेना की पहुंच बनाने का काम तेजी से जारी है। इसी दिशा में कदम बढ़ाते हुए बॉर्ड रोड ऑर्गनाइजेशन ने सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण लद्दाख व जम्मू कश्मीर में कई पुलों का निर्माण किया है। चीन और पाकिस्तान की सीमाओं से लगते 24 पुल और 3 सड़कें को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वर्चुअली माध्यम से देश को समर्पित किया है। ये सभी क्लास-70 श्रेणी के पुल हैं, जिन्हें सीमा सड़क संगठन ने भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बनाया है। इन पर से सेना की तोपों को बड़े वाहनों से ले जाना संभव है।

 चीन-पाक के खिलाफ भारत का 'पुल'प्लान

 राज्य पुल
 लद्दाख 7
 हिमाचल 2
 उत्तराखंड 8
 सिक्किम 4
 अरुणाचल प्रदेश 8
 पंजाब- 4

इसे भी पढ़ें: एनएसयूआई कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने बरसाई लाठी, बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में कर रहे थे प्रदर्शन

10 बड़ी बातें

बॉर्डर पर 24 पुल और 3 सड़कों का किया उद्घाटन हुआ

24 में से 16 पुल चीन सीमा से सटे हैं

एक पुल पूर्वी सिक्किम में डोकलाम के नजदीक है

एक पुल पूर्वी लद्दाख की डीएसडीबीओ रोड पर बने हैं

डोकला रोड पर बना फ्लैग हिल 11 हजार फीट की ऊंचाई पर है

140 फीट डबल लेन वाला ये माड्युलर क्लास 70 ब्रिज है

ब्रिज को जीआरएसई कंपनी के साथ मिलकर तैयार किया गया है

70 टन भार उठा सकते हैं नए पुल

डोकलाम के पास झट से पहुंचेंगे टैंक

पाकिस्तान सीमा पर तैनात हुए 9 पुल

चीन-पाकिस्तान को मिलेगा करारा जवाब 

भारतीय सेना के इस कदम से पाकिस्तान की हर हरकत पर रखी जाएगी अब पैनी नजर और उसकी नापाक साजिशों को नाकाम किया जाएगा। भारत की तैयारियों की एक बड़ी वजह चीन की नापाक हरकतें हैं। वह बॉर्डर के करीब न सिर्फ इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार कर रहा है बल्कि अक्सर ऐसी खबरें आती रहती हैं कि वह युद्धाभ्यास के साथ ही सैनिकों की तैनाती भी बढ़ाता रहता है। भारतीय फौज भी पूरी तरह अलर्ट है।

प्रमुख खबरें

Sonam Wangchuk के HIAL पर मातृत्व लाभ न देने का आरोप, Leh लेबर कोर्ट सुनाएगी फैसला

West Bengal Investment Policy: नई नीति में उद्योगों को 120 प्रतिशत तक वित्तीय मदद

Uday Kotak बोले Global AI बूम कमजोर होने पर भारत का रुख करेंगे विदेशी निवेशक

ISSF World Championship: 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल में चूकीं Manu Bhaker, नहीं मिला ओलंपिक कोटा