दुनिया भर से दबाव के बावजूद लापता टेनिस स्टार पर चीन खामोश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 19, 2021

ताइपे| चीन की एक पेशेवर टेनिस खिलाड़ी का कथित ईमेल चीनी मीडिया द्वारा ट्विटर पर डाले जाने के बाद दुनिया भर में खिलाड़ियों और अन्य ने उसकी कुशलक्षेम और सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है।

दो सप्ताह पहले ग्रैंडस्लैम युगल चैम्पियन फेंग शुआइ ने आरोप लगाया था कि एक पूर्व शीर्ष सरकारी अधिकारी ने उनका यौन शोषण किया है।

इसे भी पढ़ें: एलएसी के अपनी ओर गांव बना रहा है चीन, कोई अतिक्रमण नहीं: सीडीएस

चीन के इस पहले ‘ मी टू’ मामले को घरेलू मीडिया में जगह नहीं मिली है और इस पर आनलाइन बहस भी सेंसर कर दी गई है। महिला टेनिस संघ के सीईओ और अध्यक्ष स्टीव साइमन ने उन्हें भेजे गई ईमेल की वैधता पर सवाल उठाये हैं।

इसमें फेंग ने कहा है कि वह सुरक्षित है और उत्पीड़न के आरोप गलत हैं। चीन के सरकारी प्रसारक सीसीटीवी की अंतरराष्ट्रीय ईकाई सीजीटीएन ने गुरूवार को यह ईमेल पोस्ट किया।

साइमन ने कहा है कि उन्हें यकीन नहीं है कि वह ईमेल शुआइ ने लिखा है और उन्होंने मामले की पूरी जांच की मांग की है।

इसे भी पढ़ें: चीनी राजनयिक ने कार्बन उत्सर्जन का बचाव किया

उन्होंने कहा कि उचित जवाब नहीं मिलने पर चीन से टूर्नामेंटों की मेजबानी छीनी जा सकती है। नाओमी ओसाका और नोवाक जोकोविच ने भी इस मामले पर ट्वीट किया है।आनलाइन ‘वेयर इज फेंग शुआइ’ ट्रेंड कर रहा है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर