लोक जनशक्ति पार्टी की बिहार इकाई की कमान संभालेंगे चिराग पासवान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 24, 2019

नयी दिल्ली। केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष राम विलास पासवान ने मंगलवार को अपने बेटे चिराग पासवान को पार्टी की बिहार इकाई का कार्यवाहक अध्यक्ष घोषित करके संकेत दिया कि पार्टी में पीढ़िगत बदलाव होने वाला है। इस तरह की भी अटकलें हैं कि चिराग पासवान को उनके पिता की जगह जल्द पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जा सकता है। 

इसे भी पढ़ें: नीतीश ने तोड़ी चुप्पी, कहा- कुछ लोग पब्लिसिटी के लिए मुझे निशाना बनाते हैं

संवाददाताओं ने जब राम विलास पासवान से इस बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि पार्टी 28 नवंबर को अपने स्थापना दिवस समारोह में नेतृत्व पर निर्णय लेगी।  उन्होंने कहा, ‘‘यह तय है कि नयी पीढ़ी पार्टी की कमान संभालने आगे आएगी।’’ लोजपा की बिहार इकाई के कार्यवाहक अध्यक्ष के तौर पर चिराग पासवान अपने चाचा पशुपति कुमार पारस की जगह लेंगे। पारस को राम विलास पासवान के एक और भाई राम चंद्र पासवान के निधन के बाद लोजपा की इकाई दलित सेना का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।  

इसे भी पढ़ें: बिहार विधानसभा चुनाव में राजग 200 से ज्यादा सीटें जीतेगा: नीतीश कुमार

चिराग (35) दूसरी बार बिहार की जमुई लोकसभा से सांसद बने हैं। उन्हें पार्टी में अपने पिता का उत्तराधिकारी माना जाता है। सत्तारूढ़ राजग में भाजपा की सहयोगी लोजपा के लोकसभा में पांच सदस्य हैं। राजग ने रामचंद्र पासवान के निधन के बाद खाली हुई समस्तीपुर लोकसभा सीट से अपने उम्मीदवार का ऐलान नहीं किया है। संभावना व्यक्त की जा रही है कि राम चंद्र के बेटे प्रिंस राज उपचुनाव में किस्मत आजमाएंगे जो 21 अक्टूबर को होगा।

प्रमुख खबरें

ACC Battery विनिर्माण के लिए Reliance Industries समेत 22 कंपनियों ने लगाई बोली

Nvidia के CEO Jensen Huang की कुर्सी खतरे में, कंपनी के 600 अरब डॉलर डूबे

Ghaziabad CBI Court से Azam Khan को झटका, Jauhar University केस में ED को मिली 4 दिन की रिमांड

ZEEL Board ने 600 करोड़ रुपये के Share Buyback प्रस्ताव को दी मंजूरी