चिराग को सोशल मीडिया पर मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस में शिकायत दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 12, 2025

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को एक इंस्टाग्राम उपयोगकर्ता से जान से मारने की धमकी मिली है। यह जानकारी उनकी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने शनिवार को दी।

भट्ट ने अपनी शिकायत में ‘टाइगर मेराज इदरीसी’ नामक एक व्यक्ति की पोस्ट का हवाला दिया, जिसने हाजीपुर के सांसद को ‘‘बम से उड़ाने’’ की धमकी दी है। थाना प्रभारी (एसएचओ) ने शिकायत मामले में जांच का आदेश दिया है।

भट्ट ने आरोप लगाया है कि उपयोगकर्ता ने ‘‘आपराधिक प्रवृत्ति’’ दिखायी है और ऐसा लग रहा है कि वह ‘‘हमारे नेता की बढ़ती लोकप्रियता से परेशान’’ है। पार्टी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में, केंद्र और राज्य सरकार से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि अपराधी को न्याय के कटघरे में लाया जाए और आरोप लगाया कि वह ‘‘राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का एक समर्थक’’ है। हालांकि, भट्ट द्वारा दर्ज करायी गई पुलिस शिकायत में विपक्षी पार्टी का कोई उल्लेख नहीं है।

प्रमुख खबरें

क्या है हरि वासर? Nirjala Ekadashi Vrat का फल चाहिए तो जान लें पारण का यह Secret नियम

पत्नी पति की तलाश में, Udhayanidhi Stalin की निजी टिप्पणी पर TVK का तीखा पलटवार, Tamil Nadu की राजनीति में भूचाल

Beauty Tips: Summer में Sun Tan ने कर दिए हाथ काले? ये 3 Home Remedies मिनटों में लौटाएंगी खोया हुआ Glow

Nirav Modi को London Court से झटका! Bank of India को 100 करोड़ रुपये चुकाने का आदेश, सरकारी बैंक की बड़ी जीत