अक्षय कुमार की इस मूवी के साथ भोपाल में खुलेंगे सिनेमाघर,कोरोना के प्रोटोकॉल का होगा पालन

By सुयश भट्ट | Aug 18, 2021

भोपाल। राजधानी भोपाल में कोरोना की स्थिति को देखते हुए 19 अगस्त से सिनेमा घर खुलने जा रहे हैं। दूसरी लहर के बाद जुलाई से सिनेमाघर खुल तो गए थे, लेकिन वहां सिर्फ पुरानी मूवी ही लग रही थी। लेकिन 19 अगस्त को अक्षय कुमार की नई मूवी ‘बेल बॉटम’ के साथ भोपाल के 5 सिनेमाघर खुलेंगे।

आपको बता दें कि सिनेमाघर में 50% दर्शकों को ही एंट्री मिल पाएगी। इसके साथ साथ हर एक दर्शक को कोरोना के सभी प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। इससे पहले नई मूवी रिलीज नहीं होने से दर्शकों की संख्या न के बराबर रहती थी। बताया जा रहा है लो सिर्फ 20% दर्शकों की ही सिनेमाघरों में मौजूदगी देखने को मिलती थी।

इसे भी पढ़ें:उपचुनावों से पहले प्रदेश में गाय बनी राजनैतिक मुद्दा, कांग्रेस बीजेपी हुई आमने सामने 

दरअसल सिनेमाघर संचालकों का कहना है कि ‘बेल बॉटम’ के बाद ‘चेहरे’ और ‘फास्ट एंड फ्यूरियस-9’ जैसी नई मूवी भी रिलीज होगी। इससे एक बार फिर दर्शकों का रुझान सिनेमाघर-मल्टीप्लेक्स की ओर बढ़ेगा। और ज़्यादा से ज़्यादा संख्या में लोग सिनेमा घर आएंगे।

प्रमुख खबरें

Punjab Polls 2027: AAP शनिवार को जारी करेगी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

ISRO ने GSLV रॉकेट से NVS-03 उपग्रह अंतरिक्ष में भेजा, NavIC को मिलेगी मजबूती

Delhi Weather: बारिश से लुढ़का पारा, 75 साल में अक्टूबर का सबसे ठंडा दिन दर्ज

Foreign Secretary Vikram Misri ने कहा, कुछ देश आतंकवाद को नीति के साधन के तौर पर साध रहे