हांगकांग में चीन प्रत्यर्पण कानून के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर पुलिस की कार्रवाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 10, 2019

हांगकांग। चीन के नए प्रत्यर्पण कानून के विरोध में हांगकांग में बड़ा शांतिपूर्ण प्रदर्शन सोमवार तड़के पुलिस की कार्रवाई के बाद हिंसात्मक हो गया। आयोजकों ने बताया कि यह हांगकांग में साल 1997 के बाद अब तक का सबसे बड़ा प्रदर्शन था। इसमें 10 लाख सो अधिक लोगों ने भाग लिया। इससे पहले साल 1997 में हांगकांग को चीन को सौंपे जाते समय सबसे बड़ा प्रदर्शन किया गया था।

इसे भी पढ़ें: चीन सहयोगी देशों के साथ 5जी प्रौद्योगिकी को साझा करने के लिए तैयार

शांतिपूर्ण प्रदर्शन आधी रात को उस समय हिंसात्मक हो गया जब पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए कार्रवाई की। प्रदर्शनकारियों ने संसद के बाहर रात भर प्रदर्शन करने का संकल्प लिया था। पुलिस की कार्रवाई के बाद प्रदर्शनकारियों ने बोतलें फेंकी। रविवार देर रात जारी बयान में सरकार ने समझौते के कोई संकेत ना देते हुए सांसदों से अपील की कि विधेयक को बुधवार को दूसरी बार पढ़ा जाए।

प्रमुख खबरें

Donald Trump से इस साल दो और बार मिल सकते हैं शी चिनफिंग, दिया चीन आने का न्योता

उत्तराखंड में Rajya Sabha Seat के लिए BJP ने शुरू की 24 नामों पर चर्चा

एशियाई खेलों में Elavenil Valarivan ने जीता रजत, ओलंपिक चैम्पियन को हराकर बढ़ा आत्मविश्वास

Dr Virendra Kumar और Rekha Gupta ने दिल्ली में 62 दिव्यांग प्रतिभाओं को किया सम्मानित