मध्य प्रदेश में भोपाल सहित कई जिलों में छाए बादल, गरज चमक के साथ बारिश के आसार

By दिनेश शुक्ल | Apr 21, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के आसपास सक्रिय सिस्टम के कारण लगातार आ रही नमी से राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बादल छाए हुए है। बादल छाने से अप्रैल के तीसरे पखवाड़े में भी तापमान में बढ़ोत्तरी नहीं हो पा रही है और भीषण गर्मी से राहत है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को ग्वालियर, चंबल, सागर, भोपाल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। शेष स्थानों पर मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।

इसे भी पढ़ें: शेरवानी खरीदने गए दूल्हे और सात दोस्तों सहित चौबीस लोगों को पहुंचाया जेल

उधर, एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर में मौजूद है। दक्षिण-पूर्वी राजस्थान पर एक प्रेरित चक्रवात भी बना हुआ है। इससे हवा का रूख भी बार-बार बदलने लगा है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक बुधवार को ग्वालियर, चंबल, सागर, भोपाल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। शेष स्थानों पर मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। उधर एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ वर्तमान में अफगानिस्तान और उससे लगे पाकिस्तान पर सक्रिय है। इस सिस्टम के भी गुरूवार शाम तक उत्तर भारत में पहुंचने की संभावना है।

प्रमुख खबरें

Bangladesh में US की बढ़ती रुचि: PM Tarique Rahman और Sergio Gor की बैठक से Strategic Ties को मिलेगी नई दिशा

E20 Policy पर कोई Study नहीं: Kejriwal ने BJP के दावों पर उठाए गंभीर सवाल

ईरान की खुली धमकी: US और Israel के Energy Assets को बनाएंगे निशाना, Trump की कार्रवाई का देंगे करारा जवाब

Kyiv पर Russian Missile Attack से भारी तबाही, 9 की मौत के बाद Zelenskyy ने मांगी Air Defense मदद