CM शिवराज का दिल्ली दौरा, PM मोदी से करेंगे मुलाकात और कई मुद्दों पर करेंगे चर्चा

By सुयश भट्ट | Sep 30, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज यानी गुरुवार को फिर दिल्ली के दौरे पर हैं। यह एक हफ्ते में उनका दूसरा दौरा है। ऐसे में राजनीतिक गलियारों में तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। फिलहाल जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री गुरुवार को पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे।

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का यह दौरा पूर्व निर्धारित बताया जा रहा है। जिसके तहत गुरुवार शाम 4 बजे पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। इस दौरान वे देवारण्य योजना के बारे में प्रधानमंत्री को जानकारी देंगे।

इसे भी पढ़ें:उपचुनाव के ऐलान के बाद CM के OSD ने दिया इस्तीफा, तत्काल प्रभाव से हुआ मंज़ूर 

वहीं जानकारी के मुताबिक शिवराज सिंह मुलाकात के दौरान प्रदेश में चल रहीं केंद्र सरकार की योजनाओं की प्रगति की भी जानकारी देंगे। जिसमें फसलों के उपार्जन, विविधीकरण और कृषि में नवाचार की रिपोर्ट शामिल है। इसके साथ ही साथ साथ कैम्पा निधि और डीएमएफ फंड के उपयोग पर चर्चा पीएम से चर्चा होगी।

प्रमुख खबरें

UP में नशा तस्करों पर कसा शिकंजा, 69 मामलों में 78.50 करोड़ की संपत्ति जब्त

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया