Coal Gas India Ltd का कोयला से गैस बनाने की परियोजना पर काम शुरू, निविदा आमंत्रित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 26, 2026

पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्धमान जिले में प्रस्तावित कोयला गैसीकरण परिसर का निर्माण कार्य गति पकड़ रहा है। कोल गैस इंडिया लिमिटेड (सीजीआईएल) ने कृत्रिम प्राकृतिक गैस (एसएनजी) उत्पादन की इस 13,052 करोड़ रुपये की वृहद परियोजना पर काम शुरू कर दिया है।

सूत्रों ने पीटीआई- को बताया कि यह एएसयू इकाई कोयला गैसीकरण परिसर को अनुबंध की पूरी अवधि के दौरान चौबीसों घंटे ऑक्सीजन और नाइट्रोजन की आपूर्ति करेगी। इसके लिए बोलियां जमा करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी है।

यह परियोजना एक संयुक्त उपक्रम (जेवी) कंपनी सीजीआईएल के माध्यम से क्रियान्वित की जा रही है, जिसमें कोल इंडिया की 51 प्रतिशत और भारतीय गैस प्राधिकारी लि. (गेल) की 49 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

यह संयुक्त उपक्रम पश्चिम बर्धमान जिले में सतही कोयला गैसीकरण प्रौद्योगिकी के माध्यम से कोयले से कृत्रिम गैस बनाने वाला संयंत्र स्थापित करने की योजना बना रहा है। यह क्षेत्र ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के अधिकार क्षेत्र में आता है।

अधिकारी ने बताया कि प्रस्तावित संयंत्र को प्रति घंटे 80,000 सामान्य घन मीटर एसएनजी उत्पादन के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें मुख्य रूप से ईसीएल द्वारा आपूर्ति किए गए कम राख वाले कोयले का उपयोग किया जाएगा।

यह परियोजना घरेलू कोयला गैसीकरण को बढ़ावा देकर आयातित प्राकृतिक गैस पर निर्भरता कम करने के केंद्र सरकार के लक्ष्य के अनुरूप है। अधिकारी के अनुसार, संयंत्र को 2029-30 के दौरान चालू करने का लक्ष्य है, जबकि निर्माण कार्य जनवरी 2027 से अगस्त 2028 तक चलने की उम्मीद है। बर्धमान की यह परियोजना 2030 तक 10 करोड़ टन कोयला गैसीकरण हासिल करने के भारत के राष्ट्रीय लक्ष्य का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

प्रमुख खबरें

जिसने आज तक नहीं जीता कोई चुनाव, तमिलनाडु में विजय से ज्यादा वो चर्चा में क्यों? अन्नामलाई का गेम और शाह का प्लान, पूरी कहानी कुछ और है

June Travel Tips: दिल्ली की गर्मी से चाहिए राहत? Weekend Trip पर जाएं बादलों के देश Lansdowne

Sai Sudarshan को मिलेगा No. 3 पर मौका, Gambhir बोले- IPL फॉर्म का इनाम!

Sun in Mrigashira Nakshatra: सूर्य का मृगशिरा नक्षत्र में महाप्रवेश, इन 6 राशियों के Career में आएगा बड़ा उछाल