Skin Care: ब्यूटीफुल स्किन के लिए नारियल तेल लगाएं या बादाम तेल? जानिए किसका असर बेहतर

By मिताली जैन | Sep 22, 2026

स्किन केयर में तेल का इस्तेमाल सदियों से किया जाता रहा है। अमूमन लोग अपने बालों से लेकर त्वचा तक की देखभाल के लिए नेचुरल ऑयल पर भरोसा करते हैं। हर तेल की अपनी खूबियां होती हैं और इसलिए अक्सर इस बात को लेकर दुविधा रहती है कि आखिरकार किस तेल को स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बनाया जाए। भारतीय घरों में नारियल तेल और बादाम तेल स्किन के लिए बेहद ही पॉपुलर है।  

इसे भी पढ़ें: Ethnic Hair Accessories: Festive Season में Ethnic Look को खास बनाएंगी ये 3 ट्रेंडी Hair Accessories

नारियल तेल के फायदे

जहां तक नारियल तेल के स्किन बेनिफिट्स की बात है तो इससे स्किन को काफी फायदा मिलता है। मसलन-
- त्वचा को मुलायम बनाने में मदद करता है।
- रूखी त्वचा की नमी बनाए रखने में मदद करता है।
- कोहनी, घुटने और एड़ियों की रूखी त्वचा के लिए उपयोगी है।
- नहाने के बाद शरीर पर लगाने से त्वचा मुलायम महसूस हो सकती है।
- रूखी स्किन की देखभाल के लिए यह एक बेहद ही अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।

हालांकि, चेहरे पर नारियल तेल हर किसी को सूट नहीं करता। तैलीय या मुंहासे वाली त्वचा पर यह हैवी फील हो सकता है।

बादाम तेल के फायदे

बादाम तेल काफी हल्का महसूस होता है और इसलिए इसे स्किन केयर रूटीन में शामिल किया जाता है। इससे मिलने फायदे कुछ इस प्रकार हैं-
- इसमें मौजूद विटामिन ई बेहतर स्किन केयर करता है। 
- यह त्वचा को नमी देने में मदद करता है।
- यह त्वचा को मुलायम और चिकना बनाए रखता है।
- सामान्य से रूखी त्वचा के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है।
- शरीर की मालिश के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।

आपकी त्वचा के लिए कौन सा तेल सही?

अब सवाल यह उठता है कि आपको किस तेल का चयन करना चाहिए? यह आपकी स्किन टाइप पर निर्भर करता है। मसलन-
- अगर स्किन बहुत रूखी है तो नारियल तेल आजमा सकती हैं।
- वहीं सामान्य या हल्की रूखी त्वचा के लिए बादाम तेल अच्छा विकल्प हो सकता है।
- तैलीय त्वचा पर दोनों में से कोई भी तेल लगाने से पहले सावधानी बरतें। 
- रूखी एड़ियों और कोहनी पर नारियल या बादाम, दोनों तेल लगाए जा सकते हैं।

चेहरे पर तेल लगाने से पहले रखें ध्यान

अगर आप पहली बार अपने चेहरे पर तेल लगा रही हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखें। मसलन-
- पहले त्वचा के छोटे हिस्से पर लगाकर चेक करें।
- अगर लगाने के बाद खुजली, जलन, लालिमा या दाने दिखाई दें, तो उसका इस्तेमाल बंद कर दें। 
- अगर आपको बादाम से एलर्जी है तो बादाम तेल से बचें।
- इसे कभी भी सनस्क्रीन के विकल्प के रूप में इस्तेमाल ना करें।  

- मिताली जैन

प्रमुख खबरें

Shashi Tharoor की अगुवाई वाली संसदीय समिति ने India Sri Lanka रिश्तों पर रिपोर्ट को दी मंजूरी

NSE IPO को अंतिम दिन मिला 5.71 गुना सब्सक्रिप्शन, 90300 करोड़ की आई भारी मांग

सुधारों और शासन पर PM Modi की अध्यक्षता में Union Ministers की दो दिवसीय चिंतन बैठक बुधवार से

उत्तराखंड MBBS फर्जी सर्टिफिकेट कांड में एजुकेशन कंसल्टेंट और अभ्यर्थी का पिता अरेस्ट