Ethnic Hair Accessories: Festive Season में Ethnic Look को खास बनाएंगी ये 3 ट्रेंडी Hair Accessories

Ethnic Hair Accessories
AI Image

फेस्टिव सीजन में एथनिक लुक को खास और रॉयल बनाने के लिए सही हेयर एक्सेसरीज चुनना जरूरी है। इसके लिए आप कुंदन या मोतियों वाली शीशपट्टी, फ्लोरल या गजरा क्लिप्स और गोटा-पट्टी वाली परांदी इस्तेमाल कर सकती हैं। ये ट्रेंडी एक्सेसरीज साड़ी, लहंगे और सूट के साथ आपके लुक को बेहद खूबसूरत और आकर्षक बनाती हैं।

खूबसूरत, लंबे और घने बाल हमारी खूबसूरती को दोगुना करने का काम करते हैं। खासकर फेस्टिव सीजन में सिल्की, घने और लंबे बाल एथनिक लुक को परफेक्ट बनाते हैं। वहीं बालों की खूबसूरती तब और ज्यादा निखरकर आती है, जब आप उनके साथ कुछ मैचिंग और लेटेस्ट हेयर एक्सेसरीज जोड़ती हैं। मेकअप, आउटफिट्स और ज्वेलरी को लगभग हर कोई कैरी करता है। लेकिन महिलाएं हेयर एक्सेसरीज को लेकर अक्सर कंफ्यूज रहती हैं। ऐसे में इस फेस्टिव सीजन आप भी एथनिक लुक के साथ सही हेयर एक्सेसरीज चुनकर अपने लुक को अट्रैक्टिव बना सकती हैं।

एथनिक लुक के लिए ट्रेंडी हेयर एक्सेसरीज

मार्केट में आपको कई तरह की मॉर्डन और पांरपरिक हेयर एक्सेसरीज मिल जाएंगी। जिनको आप फेस्टिव सीजन में रॉयल लुक पाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको 3 ट्रेंडी हेयर एक्सेसरीज के बारे में बताने जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Nath Designs: Traditional Look की खूबसूरती बढ़ाएंगे Ruby-Pearl और Floral Nath Designs

कुंदन और मोतियों वाली शीशपट्टी या माथा पट्टी

आजकल शीशपट्टी काफी ज्यादा ट्रेंड में है। इस फेस्टिव सीजन आप भी इस तरह की कुंदन और मोतियों वाली शीशपट्टी या माथा पट्टी को कैरी कर अपने लुक में चार चांद लगा सकती हैं। इसको बालों में लगाना काफी आसान होता है। यह माथे के साथ-साथ पूरे फेस की खूबसूरती को निखार देता है।

जानें कैसे करें स्टाइल

पोलकी, कुंदन और बारीक मोतियों से बनी यह माथा पट्टी खुले बालों पर काफी अच्छी लगती है।

आप इसको साड़ी, लहंगे या राजपूती पोशाक के साथ पेयर कर सकती हैं।

गजरा पिन और फ्लोरल हेयर क्लिप्स

फूलों वाला गजरा लगभग हर महिला की पहली पसंद बना है। अपने लुक को खास और अट्रैक्टिव दिखाने के लिए आप आर्टिफिशियल या फैब्रिक गजरा क्लिप्स यूज कर सकती हैं। इससे आपके बालों की खूबसूरती दोगुनी हो जाएगी।

जानें कैसे करें स्टाइल

हाफ-अप हेयरस्टाइल या ट्रेडिशनल मेसी बन बनाकर गजरा क्लिप्स को अपने बालों में लगा सकती हैं।

इसको आप बनारसी साड़ी, इंडो-वेस्टर्न और कांजीवरम साड़ी के साथ पेयर कर सकती हैं।

गोटा-पट्टी और मोतियों वाली परांदी

फेस्टिव सीजन में सुनहरी लटकन, शीशे, गोटा-पट्टी और रंग-बिरंगे मोतियों से सजी ट्रेंडी परांदी काफी ट्रेंड में रहती है। वहीं आप फेस्टिव सीजन में अपने लुक को खास बनाने के लिए गोटा-पट्टी और मोतियों वाली परांदी कैरी कर सकती हैं। तीन लेयर वाली गूंथी चोटी के निचले हिस्से में इसको लगाकर अपने लुक को कंप्लीट करें। इससे आपकी चोटी की लंबाई भी बढ़ जाएगी।

जानें कैसे करें स्टाइल 

सागर चोटी, थ्री लेयर वाली गूंथी चोटी और खजूर चोटी के साथ भी पेयर कर सकती हैं।

इसको आप शरारा, पंजाबी सूट या हैवी लहंगा चोली के साथ पेयर कर सकती हैं।

इन हेयर एक्सेसरीज को करें पेयर

इन एक्सेसरीज को पेयर करने से आपके बालों की खूबसूरती बढ़ने के साथ इसके अन्य फायदे भी मिलेंगे।

इन हेयर एक्सेसरीज की वजह से आपका सिंपल लुक भी हैवी और खूबसूरत लगने लगता है।

फैंसी जूड़ा पिन्स और शीशपट्टी बालों को अच्छे से होल्ड करती है।

साड़ी, अनारकली, शरारा या इंडो-वेस्टर्न जैसे किसी भी आउटफिट के साथ आप इन हेयर एक्सेसरीज को पेयर कर सकती हैं।

All the updates here:

अन्य न्यूज़