Ahmedabad और Vadodara के Coffin Makers 100-100 ताबूतों का ऑर्डर मिलने पर भावुक हो गये

By नीरज कुमार दुबे | Jun 14, 2025

नियति भी कैसे कैसे खेल खेलती है। अहमदाबाद विमान हादसे के बाद कई ऐसी कहानियां सामने आ रही हैं जो लोगों के मन में गहरा असर छोड़ जा रही हैं। वडोदरा के एक ताबूत निर्माता को एअर इंडिया ने जब 100 ताबूत बनाने का ऑर्डर दिया तो उसे समझ नहीं आया कि इतना बड़ा ऑर्डर मिलने पर खुश होये या दिल को दहलाने वाली मानवीय त्रासदी के चलते गम में ही डूबा रहे। वडोदरा के कॉफिन मेकर अरनेश रजवाड़ी ने मीडिया को बताया कि एअर इंडिया के एक मैनेजर का फोन आया कि अरनेश भाई जल्दी से 100 ताबूत चाहिए इसलिए हमारे सारे कारीगर काम पर जुट गये।

इसे भी पढ़ें: Ahmedabad plane crash | एयर इंडिया दुर्घटना और सुरक्षा प्रोटोकॉल पर नागरिक उड्डयन मंत्रालय की अहम बैठक जल्द ही होगी

हम आपको यह भी बता दें कि अहमदाबाद सिविल अस्पताल में आज भी मृतकों की DNA सैंपलिंग का काम जारी है। सिविल अस्पताल के बाहर परिजनों की भीड़ लगी हुई है। बताया जा रहा है कि सिविल अस्पताल में अब तक 270 से ज्यादा शवों का पोस्टमॉर्टम हो चुका है। इसके अलावा, 230 लोगों की DNA सैंपलिंग की जा चुकी है जिसमें से 8 शवों की शिनाख्त हो गई है।

प्रमुख खबरें

Mehbooba Mufti का बड़ा आरोप, पैसे लेकर नौकरी बाँट रही Omar Abdullah Government, पिछले दरवाजे से दी गईं 25 हजार नौकरियां

हम आपकी आधी उम्र तक भी नहीं पहुँच पाए: Pawan Khera ने Dharmendra Pradhan को NEET मृतकों के नाम गिनाए

Bankim Chandra Chatterjee Birth Anniversary: Vande Mataram के रचयिता Bankim Chandra Chatterjee, जिनकी कलम ने फूंकी थी क्रांति की मशाल

Shangarh Travel Trip: हिमाचल की सैंज वैली का ये गांव है जन्नत, बेहद कम बजट में मिलेगा सुकून