संयोग है कि परिसीमन मुद्दे पर बैठक ए के गोपालन की पुण्यतिथि के दिन हो रही है : विजयन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 22, 2025

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार को कहा कि यह संयोग है कि लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र परिसीमन के मुद्दे पर चेन्नई में संयुक्त कार्रवाई समिति (जेएसी) की बैठक मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के दिग्गज नेता ए के गोपालन की 48वीं पुण्यतिथि के दिन हो रही है। गोपालन को एकेजी के नाम से भी जाना जाता था।

मुख्यमंत्री वर्तमान में अपने समकक्ष एम के स्टालिन द्वारा केंद्र सरकार के संसदीय निर्वाचन क्षेत्र परिसीमन के कदम के खिलाफ बुलाई गई बैठक के लिए चेन्नई में हैं। अपने फेसबुक पोस्ट में केरल के मुख्यमंत्री ने एकेजी के सामाजिक-राजनीतिक योगदान को भी याद किया।

प्रमुख खबरें

World Cup Trophy की चमक और बढ़ी, Gold में Record तेजी से कीमत 6.7 करोड़ रुपये पहुंची

World Cup में कोच की एक चूक ने डुबोई South Korea की नैया, Son Heung-min बेंच पर बैठे रहे

Guillermo Ochoa ने रचा फुटबॉल का नया कीर्तिमान, 6 World Cup खेलकर Ronaldo-Messi के क्लब में शामिल

Crude Oil में गिरावट का असर, Government का संकेत- अब सस्ता हो सकता है हवाई सफर