बांग्लादेश के कप्तान तमीम इकबाल बोले, ईस्टर धमाके के बाद अब कोलंबो सुरक्षित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 23, 2019

कोलंबो। श्रीलंका में ईस्टर पर हुए बम विस्फोटों के बाद बांग्लादेश इस देश का दौरा करने वाली पहली टीम बन गयी है और उसके कप्तान तमीम इकबाल ने कहा कि वे उच्चस्तर की सुरक्षा व्यवस्था से संतुष्ट हैं। कोलंबो पहुंचने के दो दिन बाद तमीम ने पत्रकारों से कहा कि सुरक्षा उनके लिये चिंता का विषय नहीं है हालांकि मेजबान ने 21 अप्रैल के हमले के बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। तब बम विस्फोटों में 258 लोगों की मौत हो गयी थी। 

इसे भी पढ़ें: श्रीलंका में ईस्टर धमाकों की जांच कर रही कमेटी ने राष्ट्रपति सिरिसेना को सौंपी रिपोर्ट

तमीम ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था शानदार है। उन्होंने हमें जो सुविधाएं दी हैं वे उच्च स्तर की है। हम यहां बहुत सहज महसूस कर रहे हैं। हम क्रिकेट के अलावा किसी अन्य चीज के बारे में नहीं सोच रहे हैं।

प्रमुख खबरें

NDA ने आंध्र प्रदेश में जारी किया घोषणापत्र, चंद्रबाबू नायडू के मुस्लिम आरक्षण के वादे से दिखी दूरी

इस सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटा है अमृतपाल सिंह, जानें यहां पूरी जानकारी

T20 Wordl Cup 2024 के लिए अफगानिस्तान टीम की घोषणा, एक अनकैप्ड खिलाड़ी को मिला मौका

T20 World Cup 2024: ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान, मिचेल मार्श होंगे कप्तान, स्टीव स्मिथ बाहर