कश्मीर के आजाद होते ही बॉलीवुड में आर्टिकल 370 पर फिल्म बनाने की लगी होड़

By रेनू तिवारी | Aug 08, 2019

मोदी सरकार ने एक ऐतिहासिक फैलसा लिया और बरसों पुरानी कश्मीर की समस्या को खत्म कर दिया। समस्या खत्म हुई है या बढ़ी है इस पर टीवी पर लंबी-चौड़ी बहस चल रही है। धारा 370 पर अब अपनी राय देने के लिए फिल्ममेकर्स भी मैदान में उतर आये हैं। संविधान के अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने की केंद्र सरकार की घोषणा के बाद, फिल्मकार इस विषय पर फिल्म बनाने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं और उन्होंने ‘आर्टिकल 370’ तथा ‘कश्मीर हमारा है’ जैसे नाम पंजीकृत कराए हैं। फिलहाल जिन शीर्षकों का पंजीकरण कराया गया है उनमें आर्टिकिल 370, आर्टिकिल 370 स्क्रैप्ड, आर्टिकिल 35ए, आर्टिकिल 370 एबॉलिश्ड, आर्टिकिल 35ए स्क्रैप्ड, कश्मीर में तिरंगा, कश्मीर हमारा है और 370 आर्टिकिल शामिल हैं। 'कंम्प्लीट सिनेमा' ट्रेड मैगजीन के एडिटर अतुल मोहन ने अपने ट्वीट में भी इस संबंध में जानकारी दी है।

इसे भी पढ़ें: 22 साल पहले फिल्म परदेस से शानदार डेब्यू करने वाली महिमा चौधरी ने क्यों छोड़ा बॉलीवुड?

केंद्र सरकार ने सोमवार को एक विधेयक में राज्य को दो केंद्रशासित प्रदेशों - जम्मू कश्मीर और लद्दाख में बांटने का प्रस्ताव भी किया था। इसके बाद कई फिल्मकार ‘इंडियन मोशन पिक्चर्स प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन’(आईएमपीपीए) का रूख कर फिल्म का नाम पंजीकृत कराने के लिए जानकारी हासिल कर रहे हैं। निकाय के करीबी एक सूत्र ने बताया कि ‘आर्टिकल 370’ और ‘कश्मीर हमारा है’ जैसे कई नाम पंजीकृत कराए गए हैं। संस्था से जुड़े एक शख्स ने बताया, ‘‘ ऐसा नहीं होता है कि आपने कोई नाम पंजीकृत कराया और वो आपको आवंटित कर दिया गया। कई फिल्मकार इस विषय पर फिल्म बनाना चाहते हैं क्योंकि यह एक ज्वलंत मुद्दा है और लोगों ने ‘आर्टिकल 370’ नाम के संबंध में जानकारी हासिल की है।’’ सूत्रों के मुताबिक, जब कुछ ऐतिहासिक घटनाक्रम और खबरों में रहने वाले घटनाक्रम होते हैं तो निर्माता फिल्म का नाम पंजीकृत कराने की प्रक्रिया शुरू कर देते हैं। उन्होंने कहा कि अगले कुछ दिनों में और नाम पंजीकृत हो सकते हैं। हालांकि फिल्म बनाने के लिए निर्माताओं को कहानी आदि पर काम करना है। सूत्र ने बताया कि पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद, कई फिल्मकारों ने इसको लेकर नाम पंजीकृत कराए थे, लेकिन हमने एक व्यक्ति को सिर्फ एक नाम आवंटित किया है। 

इसे भी पढ़ें: क्या ''साहो'' के बाद श्रद्धा कपूर शादी करके बॉलीवुड को छोड़ने वाली हैं?

इससे पहले अभिनेता आयुष्मान खुराना की फिल्म 'आर्टिकिल 15' को बनाया गया था। इस फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया था फिल्म में समानता के अधिकार का मुद्दा उठाया गया था कि कैसे आज भी ऊंची जाति के लोग हरिजनों से कैसा व्यवहार करते हैं फिल्म में मात्र 3 रुपये मजदूरी बढ़ने के लिए दो लड़कियां कहती हैं जिनका मुंह बंद करने के लिए उनके साथ रेप किया जाता हैं और गांव के बाहर मार कर पेड़ पर लटका दिया जाता है।

प्रमुख खबरें

India के औद्योगिक सामान आयात में China की हिस्सेदारी बढ़कर 30 प्रतिशत हुई: GTRI

PM Modi को कांग्रेस के घोषणा पत्र में शामिल ‘‘असल’’ मुद्दों पर बहस करनी चाहिए : P. Chidambaram

हर युग में अंत में सच ही जीतता है, असत्यमेव पराजयते : Akhilesh Yadav

अगले साल आ सकता है Bolt का IPO, पहला ध्यान नई श्रेणियों में प्रवेश करना : सह संस्थापक Varun Gupta