जवानों के खून पर राजनीति करने वालों की निंदा करें: ममता बनर्जी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 06, 2019

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लोकसभा चुनाव जीतने के लिए ‘जवानों के खून’ पर राजनीति करने वालों की मंगलवार को निंदा की और कहा कि उन्हें उन लोगों से देशभक्ति का सबक सीखने की जरूरत नहीं है जिन लोगों ने राष्ट्रपिता की हत्या की। तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि देश के नागरिक के रूप में उन्हें बोलने का हक है और कहा कि बालाकोट में आतंकवादी शिविर पर हवाई हमले के परिणाम के बारे में जो भी पूछ रहा है उसे पाकिस्तानी या गद्दार करार दिया जा रहा है।

बनर्जी ने राज्य सचिवालय में संवाददाताओं से कहा कि ऐसा नहीं हो सकता कि जवानों के खून पर राजनीति कर कोई चुनाव जीत जाए। जवान का खून देश के लिए है। जवान देश के लिए काम करते हैं और वे राजनीति नहीं करते। मैं उन लोगों की निंदा करती हूं जो जवानों के खून पर राजनीति करते हैं।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह