राष्ट्रपति ट्रम्प को बधाई... नेतन्याहू ने अमेरिकी हमलों का किया स्वागत

By अंकित सिंह | Jun 22, 2025

इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि अमेरिकी सेना ने ईरान के तीन प्रमुख परमाणु स्थलों, फोर्डो, नतांज और इस्फ़हान पर हवाई हमले किए हैं। इन स्थलों को ईरान के परमाणु बुनियादी ढांचे का महत्वपूर्ण घटक माना जाता है और ये हमले चल रहे संघर्ष में महत्वपूर्ण वृद्धि को दर्शाते हैं। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक वीडियो में कहा कि ट्रम्प ने हमलों के बाद उन्हें फोन किया: "यह बहुत गर्मजोशी भरी, बहुत भावनात्मक बातचीत थी।"

इसे भी पढ़ें: Iran-Israel Row: अमेरिका ने ईरान के तीन परमाणु केंद्रों पर किया हमला, ट्रंप ने खुद दी जानकारी

इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका के हमलों में ईरान के प्रमुख परमाणु ठिकाने ‘‘पूरी तरह से नष्ट’’ हो गए हैं। ट्रंप ने शनिवार रात ‘व्हाइट हाउस’ (अमेरिका के राष्ट्रपति का आधिकारिक आवास एवं कार्यालय) में यह टिप्पणी की। इससे पहले उन्होंने कहा था कि अमेरिकी सेना ने ईरान में तीन प्रमुख परमाणु केंद्रों पर हमले किए हैं। साथ ही राष्ट्रपति ने ईरान को अमेरिका के विरुद्ध जवाबी हमले के खिलाफ चेतावनी दी और कहा कि ईरान को यह तय करना है कि उसे शांति चाहिए या त्रासदी।

प्रमुख खबरें

मैं कभी नहीं करूंगा पान मसाला का विज्ञापन, Shubhankar Mishra के पॉडकास्ट में बोले Sunny Deol

PM Modi के दिमागी नक्सल वाले बयान पर Kiren Rijiju ने दी सफाई, विपक्ष के आरोपों को नकारा

Sharmila Tagore ने बच्चों को सिखाया इस्लाम, किसी खास धार्मिक सोच को बच्चों पर नहीं थोपा

Himannshi Khurrana ने पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में किया खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में धर्म बदलने का था दबाव