कांग्रेस ने की सिंधिया के निज सचिव के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग

By दिनेश शुक्ल | Oct 29, 2020

ग्वालियर। मध्य प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी (ग्वालियर-चम्बल संभाग) के.के. मिश्रा ने गुरूवार को ग्वालियर रेंज के आई.जी. मनेाज शर्मा को भाजपा से राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के निज सचिव पुरूषोत्तम पराशर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की शिकायत की। मिश्रा ने आरोप लगाया शिकायत में आरोप लगाया कि कांग्रेस में रहते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने निज सचिव पुरूषोत्तम पाराशर द्वारा विधानसभा चुनाव 2018 में भांडेर से पूर्व विधायक रक्षा सिरोनिया के पति संतराम सिरोनिया से एक करोड़ रूपए टिकिट देने के एवज में माँगे और पुरूषोत्तम पराशर ने अपने साले के माध्यम से 25 लाख रूपए ले भी लिये। 

 

इसे भी पढ़ें: विधायक इस्तीफा देकर जनता की अदालत में आए हैं, यह लोकतंत्र के लिए अच्छा हैः प्रहलाद पटेल

कांग्रेस मीडिया प्रभारी के.के मिश्रा ने बताया कि सिंधिया समर्थक पूर्व विधायक व भांडेर उपचुनाव निर्वाचन क्षेत्र से बतौर भाजपा प्रत्याशी चुनाव लड़ रही श्रीमति रक्षा सिरोनिया के पति संतराम सिरोनिया से वर्ष 2018 में संपन्न विधानसभा चुनाव के दौरान टिकट के एवज में एक करोड़ रूपये  मांगे जाने व निज सचिव पराशर ने अपने साले के माध्यम से 25 लाख रूपये ले भी लिये जाने से संदर्भित 6.33 मिनट की वीडियो के साथ आई.जी. को एक पत्र सौंपकर अनुरोध किया है कि दोषियों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज किये जाने हेतु निर्देश जारी करें। मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस द्वारा पिछले दिनों सार्वजनिक किये गये आधिकारिक वीडियो एवं उससे संबंधित सामने आये नामों की सायबर सेल से जांच एवं संबंधितो के बयान दर्ज करवाने का अनुरोध भी कांग्रेस ने किया है।

 

इसे भी पढ़ें: पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने कहा कांग्रेस के आरोप पत्र से बौखलाई भाजपा

मिश्रा ने कहा कि यह मामला सीधे तौर पर राजनैतिक सुचिता और आर्थिक भ्रष्टाचार से संबद्ध है। लिहाजा, ऐसे मामलों में कोताही बरतना भ्रष्टाचारियों को संरक्षण दिये जाने के ही समान होगा। मिश्रा ने पुनः दोहराया है कि कांग्रेस के वरिष्ठतम नेता व पूर्व मंत्री गोविंद सिंह से रक्षा सिरोनिया के पति इस वीडियो में सार्वजनिक रूप से कह रहे है कि पाराशर ने सिंधिया के कहने पर उनसे टिकट के एवज में एक करोड़ रूपयों की मांग की है, नहीं दिये जाने पर किसी कमलापत को टिकट दिये जाने को भी कहा ! यहीं नहीं संतराम ने पाराशर के साले अनूप दांतरे को उनके कहने पर 25 लाख रूपये की डिलिवरी भी कर दी थी। यह बात संतराम ने डॉ. गोविंद सिंह के अतिरिक्त सेंवडा से कांग्रेस के निर्वाचित मौजूदा विधायक घनश्याम सिंह को भी बताई है। चर्चा में किसी दत्तीगांव का भी जिक्र आया है, जिसमें उन्होंने भी संतराम को यह कहा है कि महाराज सिंधिया ही कह रहे है कि पैसे जमा कराईये !

 

इसे भी पढ़ें: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कमलनाथ से पूछा आपका हवाला कांड से क्या संबंध था

उन्होंने कहा कि इस प्रकरण के पहले भी विधानसभा चुनाव 2018 में टिकट को लेकर अशोक नगर (गुना) से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रही श्रीमति आशा दोहरे की सासु मां श्रीमति अनिता जैन से भी पाराशर द्वारा टिकट के एवज में 50 लाख रूपयों के लेन देन का ऑडियो सार्वजनिक हुआ था। जिसकी शिकायत गत जून, 2020 कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने तत्कालीन ए.डी.जी. राजाबाबू सिंह को की थी। किंतु उसकी विवेचना भी अभी नहीं हुई है। लिहाजा, आई.जी. ग्वालियर से कांग्रेस का आग्रह है कि इन दोनों ही ऑडियो और वीडियो की सायबर सेल से जांच व इनमें सामने आये उल्लेखित नामों के बयान दर्ज करवाकर दोषियों के विरूद्ध एफ.आई.आर. दर्ज किये जाने हेतु निर्देश प्रदान करे।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Assam Congress में सियासी ड्रामा, Bhupen Borah के इस्तीफे पर सस्पेंस, मांगा और समय

Emmanuel Macron का भारत दौरा: Rafale, पनडुब्बी... Defence Deals से और मजबूत होगी दोस्ती

IndiaAI Mission को मिलेगा बूस्ट, Blackstone की फंडिंग से NeySA बदलेगी देश की AI तस्वीर

Valentines Day पर Maya Hawke बनीं म्यूजिशियन की दुल्हन, शादी में Stranger Things की स्टारकास्ट का लगा जमावड़ा