'तुष्टीकरण की राजनीति कर रही कांग्रेस', राम मंदिर का जिक्र कर अमित शाह ने पूछा- आज विरोध का कार्यक्रम क्यों?

By अंकित सिंह | Aug 05, 2022

बेरोजगारी, महंगाई और जांच एजेंसियों के दुरुपयोग को लेकर कांग्रेस ने आज देश भर में विरोध प्रदर्शन किया। इन सबके बीच कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर गृह मंत्री अमित शाह ने बड़ा बयान दिया है। अमित शाह ने साफ तौर पर कहा कि आज तो कोई प्रवर्तन निदेशालय की पूछताछ नहीं की। फिर कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन क्यों किया है? इसके साथ ही अमित शाह ने साफ तौर पर कहा कि कांग्रेस ने तुष्टिकरण की राजनीति को आगे बढ़ाया। उन्होंने आज के दिन हुए विरोध प्रदर्शन पर भी सवाल उठाया। अमित शाह ने कहा कि आज ही के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन किया था। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि कांग्रेस ने आज का विरोध इसीलिए किया है क्योंकि वह एक संदेश देना चाहते थी कि हम राम मंदिर का विरोध करते हैं और इसलिए हम काले कपड़े पहनकर पहुंचे हुए हैं। कांग्रेस ने छिपे तौर पर राम मंदिर का विरोध किया है। कांग्रेस नेताओं ने जानबूझकर काले कपड़े पहने।

इसे भी पढ़ें: शनिवार को उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए होगी वोटिंग, एनडीए उम्मीदवार जगदीप धनखड़ का पलड़ा भारी

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने साफ तौर पर कहा कि कांग्रेस ने विरोध के लिए इस दिन को चुना और काले कपड़े पहने क्योंकि वे अपनी तुष्टिकरण की राजनीति को और बढ़ावा देने के लिए एक सूक्ष्म संदेश देना चाहती हैं क्योंकि इसी दिन पीएम मोदी ने राम जन्मभूमि की नींव रखी थी। दूसरी ओर कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि नेताओं को दिनभर बंद रखा गया, हम सदन में चर्चा करना चाहते हैं। सरकार से महंगाई का जवाब चाहते हैं। सरकार की जवाबदेही तय कर, उन्हें कठघरे में खड़ा करना हमारी ज़िम्मेदारी है। जिस तरह अलोकतांत्रिक तरीके से लोगों को हिरासत में लिया गया यह अच्छा संकेत नहीं है। छत्तीसगढ़ CM भूपेश बघेल ने कहा कि कांग्रेस कमेटी ने फैसला लिया है कि वे सभी प्रदेशों में महंगाई के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। आज देश की जनता महंगाई की मार से त्राहि-त्राहि कर रही है। पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस, दूध, खाने का तेल सब महंगा हो रहा है।

प्रमुख खबरें

World Cup के बीच Barcelona में बड़ी हलचल, Lamine Yamal के बयान से Transfer Market में मची खलबली

अमेरिकी बेस पर Iran का बड़ा Missile Attack, Jordan ने हवा में ही किया नाकाम, तनाव चरम पर

Sanju Samson को बाहर करने पर R Ashwin का BCCI पर बड़ा हमला, बोले- यह सरासर नाइंसाफी है

Argentina की जीत पर Egypt का हंगामा, रेफरी विवाद पर FIFA का कड़ा जवाब- हमारे फैसलों पर सवाल न उठाएं।