नरेंद्र मोदी के खिलाफ प्रियंका गांधी इस वजह से नहीं उतरीं चुनावी मैदान में...

By अनुराग गुप्ता | Apr 28, 2019

नई दिल्ली। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने वाराणसी से चुनाव नहीं लड़ने को लेकर एक बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि मेरे कंधों पर पूरे उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी है। इस बात की जिम्मेदारी है कि प्रचार-प्रसार कैसे करना है। इसी के साथ कांग्रेस महासचिव ने कहा कि मेरे ऊपर पूर्वी उत्तर प्रदेश की सभी 41 सीटों पर जीत हासिल करने का जिम्मा है और वह महज एक स्थान में रहकर संभव नहीं होता।

इसे भी पढ़ें: कानपुर में दिखा भाई-बहन का प्यार, राहुल ने शेयर किया वीडियो

उल्लेखनीय है कि प्रियंका गांधी ने खुद इस बात को हवा दी थी कि अगर कांग्रेस ने मुझे वाराणसी से चुनाव लड़ने को कहा तो मैं जरूर चुनाव लडूंगी। हालांकि अंतिम फैसला पार्टी का ही होगा। जिसके बाद से ऐसा कहा जाने लगा था कि प्रियंका गांधी खुद निवर्तमान सांसद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी। 

इसे भी पढ़ें: वाराणसी से चुनाव नहीं लड़ने का निर्णय खुद प्रियंका ने लिया: सैम पित्रोदा

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का जनाधार जुटाने की लड़ाई में लगी प्रियंका गांधी की जगह पर पार्टी ने एक बार फिर से अजय राय पर दांव खेला है। हालांकि कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने प्रियंका गांधी के चुनाव नही लड़ने की वजह को स्पष्ट करते हुए कहा था कि चुनाव नहीं लड़ने का फैसला खुद कांग्रेस महासचिव का ही था। 

प्रमुख खबरें

BJP Candidate List: पूनम महाजन का टिकट कटा, BJP ने मुंबई उत्तर मध्य सीट से 26/11 केस के वकील पर लगाया दांव

ED के समन की अनदेखी करने के मामले में ‘AAP’ विधायक अमानतुल्ला खान को जमानत मिली

Whatsapp ने दिल्ली हाईकोर्ट से कहा, अगर एन्क्रिप्शन तोड़ने के लिए मजबूर किया गया तो भारत में आपना काम बंद कर दूंगा

Bihar के पश्चिम चंपारण जिले में बारातियों को ले जा रही जीप ट्रक से टकराई, तीन लोगों की मौत