कानपुर में दिखा भाई-बहन का प्यार, राहुल ने शेयर किया वीडियो

rahul-shared-video-showing-love-of-brother-and-sister-in-kanpur

गांधी जब यह कह रहे थे तो प्रियंका लगातार हंस रही थीं। वह उनको बोलने से रोकने के लिये उनका हाथ पकड़ने की कोशिश कर रही थीं। हेलीकॉप्टर में सवार होने से पहले प्रियंका ने राहुल को बाय बोला और गले लगाकर विदा किया।

लखनऊ। लोकसभा चुनावों की गहमागहमी के बीच कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी बहन प्रियंका से कानपुर के चकेरी हवाईअड्डे पर अचानक हुई प्यार भरी मुलाकात का वीडियो साझा किया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। राहुल गांधी वीडियो में कहते हैं, ‘‘मैं आपको बताता हूं कि अच्छा भाई होना क्या होता है? बहुत लंबी-लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहा हूं और एक छोटे से हेलीकॉप्टर में। मेरी बहन छोटी-छोटी दूरी की यात्रा के लिए बड़े हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल करती हैं। क्या आप जानते हैं कि मैं इसे बहुत प्यार करता हूं। 

इसे भी पढ़ें: राज बब्बर ने भाजपा के खिलाफ राहुल गांधी को बताया एकमात्र विकल्प

गांधी जब यह कह रहे थे तो प्रियंका लगातार हंस रही थीं। वह उनको बोलने से रोकने के लिये उनका हाथ पकड़ने की कोशिश कर रही थीं। हेलीकॉप्टर में सवार होने से पहले प्रियंका ने राहुल को बाय बोला और गले लगाकर विदा किया। दोनों ने हेलीकॉप्टर के पायलटों के साथ फोटो भी खिंचवाया। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी इन दिनों चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं। दोनों की आज उत्तर प्रदेश में भी कई रैलियां हैं। इस लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी पहली बार दो सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं। अपनी पारंपरिक अमेठी सीट के साथ वह केरल की वायनाड सीट से भी चुनाव लड़ रहे हैं। प्रियंका के आज उन्नाव, बाराबंकी सहित कई स्थानों पर रोड शो और रैलियां हैं। वहीं, राहुल गांधी की रायबरेली सहित कई जगहों पर रैलियां हैं। 

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़