चुनावी रैली में बोले फडणवीस, कांग्रेस, NCP और माकपा पर पैदा हो गया अस्तित्व का संकट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 17, 2019

पालघर। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने बृहस्पतिवार को कहा कि विपक्षी कांग्रेस, राकांपा और माकपा पर अस्तित्व का संकट उत्पन्न हो गया है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने पिछली सरकार की तुलना में ‘‘काफी अच्छा काम’’ किया है। वह दहानु में भाजपा के निवर्तमान विधायक पास्कल धनारे के लिए चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे। उनके खिलाफ माकपा उम्मीदवार विनोद निकोल चुनाव मैदान में हैं। फडणवीस ने कहा कि कांग्रेस की स्थिति को देखिए... यह मेरे लिए सवाल है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपनी पार्टी के चुनाव प्रचार के लिए भाषण देते हैं या भाजपा के लिए। अपने भाषण में वह कहते हैं कि लोग पिछले 60 वर्षों से कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। लेकिन उन्हें नहीं पता कि अधिकतर समय तक उनकी पार्टी की सरकार रही है।

इसे भी पढ़ें: पिछले पांच साल में महाराष्ट्र में बंद हुए सबसे ज्यादा कारखाने: मनमोहन सिंह

उन्होंने कहा कि राकांपा में बड़ी संख्या में नेता पार्टी छोड़ रहे हैं जबकि माकपा की स्थिति भी खराब हो गई है क्योंकि पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा के लोगों ने पार्टी को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि दहानु के लोग भी इस चुनाव में माकपा को हरा देंगे...यह देश में माकपा का अंत है। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस और राकांपा को चुनौती दी कि 2014 में भाजपा-शिवसेना की सरकार के सत्ता में आने से पहले वे राज्य में अपने 15 वर्षों के शासनकाल के दौरान का काम दिखाएं। उन्होंने कहा, ‘‘मैं दावा नहीं करता कि राज्य में सभी समस्याओं का समाधान कर दिया गया है लेकिन हमने पूर्ववर्ती सरकार की तुलना में काफी अच्छा काम किया है।’’

प्रमुख खबरें

Sydney Bondi Beach Shooting । बॉन्डी बीच पर गोलीबारी में 10 लोगों की दर्दनाक मौत, इलाके में दहशत

अर्जुन रामपाल ने कन्फर्म किया कि गर्लफ्रेंड गैब्रिएला से सगाई कर ली है, शादी से पहले कपल के दो बच्चे हैं

Pankaj Chaudhary बने उत्तर प्रदेश बीजेपी के नए अध्यक्ष, CM Yogi समेत अन्य नेताओं ने दी बधाई

Lionel Messi Event । आयोजक सताद्रु दत्ता को कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत खारिज, पुलिस रिमांड पर भेजा