देश में ध्रुवीकरण का खतरा? बढ़ते तनाव के बीच अशोक गहलोत की चेतावनी, कांग्रेस को मजबूत करो, तभी देश रहेगा अखंड

By रेनू तिवारी | Oct 08, 2025

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को कहा कि ध्रुवीकरण के मौजूदा माहौल में कांग्रेस को और मज़बूत होने की ज़रूरत है क्योंकि यही एकमात्र पार्टी है जो देश को अखंड रख सकती है। गहलोत अपने पूर्व सहयोगी भरत सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए कोटा आए थे। शाम को वह पत्रकारों से बातचीत करने के लिए सर्किट हाउस में कुछ देर रूके थे।

इसे भी पढ़ें: भारत की यूएस ने दिया एक और जख्म! पाकिस्तान को अमेरिका देगा AIM-120 Air-to-Air Missiles,पाक आर्मी की बढ़ेगी ताकत

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री भरत सिंह कुंदनपुर का सोमवार रात जयपुर के एसएमएस अस्पताल में निधन हो गया। वह 75 वर्ष के थे। मिली जानकारी के अनुसार, लंबे समय से अस्वस्थ कुंदनपुर को पहले कोटा के अस्पताल में भर्ती कराया गया था और बाद में जयपुर के एसएमएस अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को कोटा जिले के उनके पैतृक गांव कुंदनपुर में किया जाएगा। चार बार विधायक रहे कुंदनपुर अपने मुखर स्वभाव के लिए जाने जाते थे। वह भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाते रहते थे। कुंदनपुर अक्सर अपनी ही पार्टी की सरकार के खिलाफ बोलने के लिए भी सुर्खियों में रहते थे।

इसे भी पढ़ें: भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध रोकने का फिर एक बार क्रेडिट लेते दिखे डोनाल्ड ट्रंप, Tariff थोपने के फैसले को ऐसे किया जस्टिफाई

कांग्रेस की पिछली सरकार (2018-2023) के दौरान उन्होंने सार्वजनिक रूप से तत्कालीन मंत्री प्रमोद जैन भाया पर भ्रष्टाचार और खनन गतिविधियों में अनियमितताओं का आरोप लगाया था और विरोध स्वरूप अपना सिर मुंडवा लिया था। उन्होंने कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ तत्कालीन मुख्यमंत्री को कई पत्र लिखे थे। वह 2008-13 के दौरान अशोक गहलोत सरकार में पंचायती राज मंत्री थे। रोचक बात यह है कि पूर्व मंत्री होने के बावजूद उन्होंने ग्राम पंचायत चुनाव लड़ा और कोटा की कुंदनपुर ग्राम पंचायत से वार्ड पंच बने।

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और अन्य नेताओं ने कुंदनपुर के निधन पर शोक व्यक्त किया। गहलोत ने कहा, रत सिंह कुंदनपुर राजनीति एवं जनसेवा में बेबाकी एवं ईमानदारी की मिसाल थे। वो हाड़ौती क्षेत्र के कद्दावर नेता थे। मेरे उनके परिवार से संबंध उनके पिताजी के समय से थे जब मैं उनके साथ लोकसभा सांसद बना था।

पत्रकारों से बात करते हुए, गहलोत ने कहा कि वि प्रतिबद्ध, ईमानदार और स्पष्टवादी थे। उन्होंने कहा, वह स्पष्टवादी थे और वह जब विधानसभा का चुनाव नहीं जीते तो ग्राम पंचायत में पंच बन गए! कहने का मतलब उनकी प्रतिबद्धता पंचायती राज के प्रति थी। इस प्रकार से व्यक्ति कोई सरपंच या पंच बन सकता है जबकि वह मंत्री रहा हो ?इस प्रकार से वह अलग व्यक्तित्व रखते थे अपना।’’ उन्होंने कहा कि कुंदनपुर के निधन से कांग्रेस पार्टी को क्षति हुई है, ‘‘और मुझे तो व्यक्तिगत रूप से बहुत आघात लगा है। पूरे हाड़ौती के लिए आवाज उठाने वाला कर्मठ व्यक्ति चला गया है।’’ विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी सहित अन्य नेताओं ने भी कुंदनपुर के निधन शोक व्यक्त किया। 

प्रमुख खबरें

टीम इंडिया का घरेलू सीजन का फुल शेड्यूल, ऑस्ट्रेलिया समेत इन देशों के खिलाफ 17 शहरों में 22 मुकाबले

Hair Care: अब Chemical Free तरीके से पाएं काले बाल, ये देसी नुस्खा रोकेगा Hair Fall, बढ़ाएगा ग्रोथ

Iran-Israel War के बीच बोले CM Yogi- दुनिया में अराजकता, PM Modi के राज में भारत सुरक्षित

Petrol-Diesel Shortage की क्या है सच्चाई? सरकार ने कहा- Stock पूरी तरह सुरक्षित, Panic Buying न करें