कांग्रेस पदाधिकारियों ने प्रियंका गांधी वाद्रा का डीएनडी पर किया भव्य स्वागत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 23, 2021

नोएडा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाद्रा का मंगलवार को कांग्रेस पदाधिकारियों ने दिल्ली-नोएडा को जोड़ने वाले रास्ते डीएनडी पर भव्य स्वागत किया। प्रियंका गांधी वाद्रा डीएनडी के रास्ते मथुरा में आयोजित किसान महापंचायत को संबोधित करने जा रही थीं। कांग्रेस कमेटी नोएडा महानगर के अध्यक्ष शहाबुद्दीन के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारी एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी वाद्रा काडीएनडी पर स्वागत किया। इ

इसे भी पढ़ें: Gyan Ganga: श्रीराम से बालि को नहीं मारने का अनुरोध क्यों करने लगे थे सुग्रीव?

स बीच प्रियंका गांधी ने प्रयागराज के बसवार गांव में मल्लाहो के खिलाफ कथित पुलिस कार्रवाई विरोध करते हुए उनकी आर्थिक मदद करने की घोषणा की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘ नदी के असली दावेदार एवं रक्षक निषाद समुदाय के लोग हैं। बंसवार, प्रयागराज में उप्र पुलिस के उत्पीड़न के विरुद्ध और निषाद समाज के अधिकारों के लिए हम लड़ेंगे।’’

इसे भी पढ़ें: दुल्हन रखें इन बातों का खास ख्याल, अपनी शादी में दिखेंगी गजब की खूबसूरत!

कांग्रेस महासचिव पे कहा, ‘‘ कांग्रेस पार्टी जिन निषाद परिवारों की नाव तोड़ी गई है सबको संयुक्त रूप से 10 लाख रुपये की आर्थिक मदद करेगी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस जन निषाद समुदाय के अधिकारों के लिए नदी अधिकार यात्रा निकालेंगे।’’ प्रियंका गांधी ने कहा, ‘‘नदी के संसाधनों पर प्राथमिक हक निषादों का है इस विचार के साथ बालू खनन के लिए निषादराज कोपरेटिव सोसाइटी के गठन की मांग करते हैं।’’ उन्होंने मांग की कि सरकार बालू माफिया और बड़ी-बड़ी कंपनियों द्वारा किए जा रहे अवैध खनन की जांच करे एवं श्वेत पत्र जारी कर बताए कि कहां पर किन-किन नदियों में खनन किया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

Indigo Crisis: फ्लाइट संकट के बाद CEO Pieter Elbers का इस्तीफा, Rahul Bhatia संभालेंगे कमान

West Asia War का असर: भारत में Gas Supply पर सरकार का बड़ा फैसला, नई Priority List लागू।

Iran में Khamenei की मौत के बाद सत्ता बेटे को, घायल Supreme Leader मोजतबा के सामने US-Israel की चुनौती

Trump का बड़ा दावा: US Navy ने डुबोए Iran के 46 जंगी जहाज, War को लेकर बदला स्टैंड