Delhi Elections के लिए कांग्रेस ने जारी किया एक और घोषणापत्र, जयराम रमेश ने कही बड़ी बात

By अंकित सिंह | Jan 29, 2025

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने आज अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। दिल्ली चुनाव के लिए पार्टी का घोषणापत्र जारी होने के बाद कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा कि गारंटी का मतलब है कि यह जनता का अधिकार है। दिल्ली के लोगों के लिए पांच गारंटी की घोषणा की गई है। अभी, दिल्ली में, व्यापार करने में आसानी नहीं बल्कि सांस लेने में आसानी चाहिए। यदि आप प्रदूषण और रासायनिक संदूषण का कोई भी पैरामीटर देखें, तो कोई भी दिल्ली की बराबरी नहीं कर सकता। दिल्ली में न तो भाजपा और न ही आप सरकार ने इस मुद्दे को गंभीरता से लिया है। 

उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह जी के प्रधानमंत्री रहते हुए कांग्रेस पार्टी एक कानून गारंटी के रूप में लाई थी, जो पास हुआ था और उसका नाम 'राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम' था। गारंटी का मतलब- ये जनता का एक अधिकार है। अगर उनसे किए गए वादे पूरे नहीं किए जाएं तो वे कानूनी रास्ता भी अपना सकते हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस पार्टी ने दिल्ली के लिए 5 गारंटी दी हैं। इससे पहले कांग्रेस ने अरविंद केजरीवाल सरकार की शराब नीति में कथित भ्रष्टाचार को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि ‘आप’ का मतलब ‘अल्कोहल अफेक्टेड पार्टी’ (आप) है तथा ‘‘शराब से पैसा बनाने की उसकी लत’’ ने दिल्ली को बर्बाद कर दिया। 

इसे भी पढ़ें: बनिए का बेटा हूं, फ्री की योजनाओं के लिए पैसे का इंतजाम करना जानता हूं, अरविंद केजरीवाल का दावा

कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने एक ऑडियो भी जारी किया जो कथित तौर पर आप विधायक शरद चौहान का है। ऑडियो में दावा किया गया कि उपमुख्यमंत्री रहते आप नेता मनीष सिसोदिया ने शराब नीति को मंजूरी देने के साथ यह कहा था कि उनकी पार्टी को चुनाव लड़ने के लिए इससे पैसा आएगा।

प्रमुख खबरें

Ethnic Hair Accessories: Festive Season में Ethnic Look को खास बनाएंगी ये 3 ट्रेंडी Hair Accessories

MP के Kymore में ब्रिटिश कंपनी का Asbestos कचरा बना जानलेवा, ITV News की रिपोर्ट में खुलासा

मोदी के जन्मदिन पर ये क्या बोले रूस-इजरायल, मचाया तहलका!

Radha Ashtami 2026: राधा रानी को बेहद प्रिय है अरबी समेत अन्य 5 चीजों का भोग, अर्पित करें ये भोग