PV Narasimha Rao Death Anniversary | कांग्रेस ने कहा- नरसिंह राव के आर्थिक सुधारों ने भारत को आत्मनिर्भरता के पथ पर स्थापित किया

By रेनू तिवारी | Jun 28, 2025

तेलंगाना के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिम्हा राव की जयंती की पूर्व संध्या पर राजभवन में उनके चित्र का अनावरण किया। इस अवसर पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए राज्यपाल ने पी.वी. नरसिम्हा राव की विरासत को श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें भारत के आधुनिक इतिहास में एक परिवर्तनकारी व्यक्ति बताया। उन्होंने आर्थिक उदारीकरण की शुरुआत करने, विदेश नीति को मजबूत करने और शिक्षा क्षेत्र को आगे बढ़ाने में पी.वी. के अग्रणी योगदान की सराहना की।

इसके अलावा दूसरी तरफ कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री पी वी नरसिंह राव की 104वीं जयंती के मौके पर शनिवार को उन्हें श्रद्धांजलि दी और कहा कि वह एक दूरदर्शी नेता थे, जिनके 1991 के आर्थिक सुधारों ने भारत को प्रगति, उदारीकरण और आत्मनिर्भरता के पथ पर स्थापित किया। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, हम पूर्व प्रधानमंत्री पी. वी. नरसिंह राव को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। उनकी सरकार की दूरगामी आर्थिक उदारीकरण नीतियां अभूतपूर्व राष्ट्रीय विकास के युग को लाने में सहायक थीं।

इसे भी पढ़ें: नहीं सुधर रहे Donald Trump... भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर का ट्रंप ने फिर लिया क्रेडिट, कहा- सभी सौदे रद्द करने की धमकी दी थी

 

उन्होंने कहा कि ये सुधार मध्यम वर्ग के उत्थान और विस्तार में महत्वपूर्ण थे, जिससे अधिक मजबूत और लचीले भारत के लिए एक मजबूत नींव तैयार हुई। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि राव का कार्यकाल भारत के परमाणु कार्यक्रम में महत्वपूर्ण प्रगति और दूरदर्शी विदेश नीति के कई प्रयासों, विशेष रूप से ‘लुक ईस्ट’ नीति की शुरुआत के कारण भी जाना जाता है। उन्होंने कहा, हमारे राष्ट्र की प्रगति और मजबूती में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को हमेशा याद किया जाएगा।

कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल से पोस्ट किया, पी वी नरसिंह राव को उनकी जयंती पर याद करते हैं। वह एक दूरदर्शी नेता थे, जिनके 1991 के आर्थिक सुधारों ने भारत को प्रगति, उदारीकरण और आत्मनिर्भरता के पथ पर स्थापित किया। पार्टी ने कहा कि राव के साहसिक सुधार और राजनेता के तौर पर उनका व्यक्तित्व पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।

राव का जन्म वर्ष 1921 में आज ही के दिन तेलंगाना के करीमनगर में हुआ था। आज, शनिवार को उनकी 104वीं जयंती है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता राव 1971 से 1973 तक आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। केंद्र की कांग्रेस सरकारों में वह विदेश मंत्री, गृह मंत्री, रक्षा मंत्री और मानव संसाधन विकास मंत्री भी रहे। वह 21 जून, 1991 से 16 मई, 1996 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे। वर्ष 2004 में उनका दिल्ली में देहांत हो गया था।

प्रमुख खबरें

TCS में Layoffs पर लगी ब्रेक! N. Chandrasekaran बोले- छंटनी नहीं, एआई है सबसे बड़ा अवसर

Celebrity Brand List: Virat Kohli का जलवा, Shah Rukh और Priyanka Chopra टॉप 3 में शामिल

Bangladesh Cricket में बवाल, लिटन दास ने World Cup से बाहर होने पर Board को घेरा

Ben Stokes फिर Nightclub विवाद में फंसे, ECB ने शुरू की जांच, England टीम में मचा हड़कंप।