कांग्रेस ने गलत इतिहास पढ़ाया कि भारत, महात्मा गांधी, नेहरु और इंदिरा की वजह से ही आजाद हुआ:चौहान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 28, 2021

भोपाल| मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को आरोप लगाया कि महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरु और इंदिरा गांधी के योगदान से देश आजाद होने का दावा कर कांग्रेस ने लोगों को गलत इतिहास पढ़ाया है।

इसे भी पढ़ें: उच्च न्यायालय ने 36 बाघों की मौत संबंधी याचिका पर केन्द्र व राज्य सरकार को नोटिस जारी किया

उन्होंने कहा कि टंट्या मामा, रानी लक्ष्मीबाई, नाना साहेब पेशवा, भीम नायक, रघुनाथ शाह, शंकर शाह, बिरसा मुंडा और कई अन्य क्रांतिकारियों का जीवन और भूमिका लोगों को कभी नहीं बताई गई।

चौहान ने आदिवासी प्रतीक बिरसा मुंडा की जयंती के दिन जनजातीय गौरव दिवस घोषित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया।

उन्होंने कहा कि टंट्या मामा ने साहूकारों के शोषण के खिलाफ लड़ाई लड़ी और अंग्रेजों के खिलाफ सशस्त्र लड़ाई का नेतृत्व किया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि टंट्या मामा ब्रिटिश सरकार के खजाने को लूटते थे और गरीबों में धन बांटते थे। उन्होंने कहा कि टंट्या मामला को अंग्रेजों ने धोखे से पकड़ा और जबलपुर की जेल में फांसी पर लटका दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार टंट्या मामा का सही इतिहास लोगों को पढ़ायेगी।

चौहान ने कहा कि कांग्रेस ने एक आदिवासी विश्वविद्यालय का नाम (पूर्व प्रधानमंत्री) इंदिरा गांधी के नाम पर रखा, न कि आदिवासी समुदायों के क्रांतिकारियों के नाम पर।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने केवल एक परिवार का महिमामंडन किया जबकि बाकी शहीदों को भुला दिया गया लेकिन हम (भाजपा) इस ऐतिहासिक गलती को सुधार रहे हैं। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर टंट्या भील के वंशजों को सम्मानित किया और भील की प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा की।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में शिकारियों ने करंट लगाकर बाघिन का किया शिकार

गौरव कलश यात्रा मध्य प्रदेश के विभिन्नहिस्सों से गुजरने के बाद चार दिसंबर को टंट्या भील के शहादत दिवस पर इंदौर जिले के पातालपानी में संपन्न होगी।

प्रमुख खबरें

संपत्ति विवाद पर Rajeev Chandrasekhar का पलटवार, बोले- डरा हुआ Congress ध्यान भटका रहा है।

Iran-US Ceasefire के बाद Kashmir में मनाया जा रहा जबरदस्त जश्न, शिया मुस्लिमों ने कहा, हमारा ईरान जीत गया

Tamil Nadu Election: तिरुवल्लूर में Udhayanidhi Stalin की हुंकार, बोले- हमने हर चुनावी वादा पूरा किया

DC vs GT Weather Report: दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस मैच के बीच बारिश बनेगी विलेन?