मनमोहन सरकार पर बरसे योगी, बोले- वर्ग विशेष के लिए काम करती है कांग्रेस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 10, 2019

बदायूं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस वर्ग विशेष के लिए काम करती है और देश की जनता का इससे अधिक अपमान नहीं हो सकता। योगी ने बदायूं लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी संघमित्रा मौर्य के समर्थन में बिल्सी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा में कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा था कि देश के संसाधनों पर पहला हक़ मुसलमान का है। कांग्रेस वर्ग विशेष के विकास का काम करती है। देश की जनता का इससे ज्यादा अपमान नहीं हो सकता। 

इसे भी पढ़ें: हिंदुओं के पास भाजपा के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है: योगी

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में देशद्रोह की धारा समाप्त करने की बात कहकर आतंकवाद को बढ़ाने का काम किया है।योगी ने कहा कि वायनाड में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नामांकन में चांद सितारे के झंडे दिख रहे थे। साथ ही सवाल किया कि देश के टुकड़े करने वाली मुस्लिम लीग के साथ कांग्रेस की क्या दोस्ती है? उन्होंने कहा कि कांग्रेस के 55 वर्षों के कार्यकाल में गरीबों के बैंक एकाउंट तक नहीं खुल पाये तो वे गरीबी कैसे दूर कर देंगे। उनके दावे खोखले हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हर मोर्चे पर भारत का सम्मान बढ़ाने का काम किया है।

इसे भी पढ़ें: अमेठी का रण: राहुल 10 व स्मृति 17 अप्रैल को करेंगे नामांकन

मुलायम सिंह यादव के परिवार पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जो व्यक्ति अपने परिवार को नहीं संभाल पा रहा है, वह अपने आपको क्या संभालेगा। योगी ने कहा कि सपा सरकार के समय बेटियां सुरक्षित नहीं थीं। दंगे होते थे और अराजकता का माहौल था। हमने दो वर्ष के दौरान गुंडों को वहीं पहुंचा दिया, जहां उन्हें पहुंचना चाहिए। बूथ कैप्चरिंग के खिलाफ लोगों को आगाह करते हुए योगी ने कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई की जाएगी कि उनकी पीढियां याद रखेंगी।

प्रमुख खबरें

कर्नाटक में निवेश बढ़ाएं, DK Shivakumar ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स को दिया सरकारी सहयोग का भरोसा

Washington DC फायरिंग में 1 शख्स की मौत और 4 घायल, हमलावर ने खुद को मारी गोली

Messi मैच विवाद: पूर्व खेल मंत्री Abdurahiman पर केस चलाने को राज्यपाल की हरी झंडी

James Anderson 2027 में Surrey से खेलेंगे County Championship लंकाशायर से नाता टूटा