वृषभ राशि में शुक्र और सूर्य की युति, चमकेंगी इन राशियों की किस्मत

By दिव्यांशी भदौरिया | May 27, 2024

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का गोचर का विशेष महत्व होता है। एक निश्चित अंतराल पर सभी ग्रह एक से दूसरी राशि में गोचर करते हैं, इसे राशि परिवर्तन कहते हैं। ग्रहों के राशि परिवर्तन दो या दो से ज्यादा ग्रह किसी एक राशि में प्रवेश करते हैं तो युति बनती है। कुछ ऐसी ही युति सूर्य और शुक्र ग्रह की बनी हुई है। ज्योतिष के अनुसार, शुक्र-सूर्य युति का विशेष महत्व होता है। सूर्य सभी नवग्रहों का राजा, मान-सम्मान, ऊंचा पद और नेतृत्व का कारक ग्रह है, वहीं शुक्र धन, प्रेम, सौंदर्य, आकर्षण और वैभव का कारक ग्रह है। बता दें कि 14 मई को सूर्य वृषभ राशि में प्रवेश कर चुके है। वहीं 19 मई को शुक्र भी अपनी ही राशि वृषभ में प्रवेश कर चुके हैं। इस तरह से वृषभ राशि में शुक्र और सूर्य की युति से शुक्रादित्य योग का निर्माण हुआ है। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं ये राशियां।

वृषभ राशि

सूर्य-शुक्र की युति से वृषभ राशि के जातकों कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और करियर में बेहतर परिणाम मिलेंगे। नौकरी में प्रमोशन और वेतन में वृद्धि के योग हैं। नौकरी के तलाश करने वाले जातकों को नई नौकरी मिल सकती है।इसके साथ ही धन लाभ होगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए शुक्रादित्य योग अच्छा फल देंगे। नौकरी और कारोबार में सफलता मिलेगी। करियर में आपको अच्छा लाभ और मान-सम्मान देखने को मिलेगा। व्यापार में नई-नई योजनाएं के साथ बढ़ेंगे। इस शुक्रादित्य योग के प्रभाव से आपकी सभी तरह मनोकामनाएं पूरी होगी। आमदनी बढ़ेंगी और धन लाभ होगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए शुक्र और सूर्य की युति से बना शुक्रादित्य योग बहुत ही फायदेमंद होगा। इस योग से आय के नए स्त्रोत बनेंगे। भाग्य का साथ मिलेगा जिससे आर्थिक स्थिति में बढ़ोतरी होगी। सुखों की प्राप्ति होगी। अधूरे कार्यो में गति आएगी और जल्द ही कोई शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Palghar जिले में हत्या के आरोपी पति-पत्नी 16 साल बाद Madhya Pradesh से गिरफ्तार

लंबे और घने बालों के लिए चमत्कार है कम नहीं यह नुस्खा! हेयर्स में अप्लाई करें नारियल तेल और प्याज का रस, पाएं मजबूत बाल

United States: ट्रंप ने ग्रीन कार्ड लॉटरी कार्यक्रम को स्थगित किया

Pete Davidson अब बन गए हैं डैडी कूल, Elsie Hewitt के साथ किया अपनी नन्ही परी का स्वागत