कोरोना, चक्रवात पीड़ितों की मदद के लिए भाजपा की महाराष्ट्र इकाई ने शुरू किया ‘पांचवां स्तंभ’

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 28, 2021

नयी दिल्ली। कोविड-19 महामारी और चक्रवात ताउते से पीड़ित लोगों की समस्याओंको सोशल मीडिया पर मंच प्रदान करने के लिए भाजपा की महाराष्ट्र इकाई ने ‘‘पांचवां स्तंभ’’ नाम से एक डिजिटल अभियान आरंभ किया है। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने इसकी विस्तृत जानकारी साझा करते हुए बृहस्पतिवार को बताया कि महामारी और चक्रवात के मद्देनजर महाराष्ट्र की वास्तविक जमीनी स्थिति सामने लाना और पीड़ितों को हरसंभव मदद मुहैया कराना इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य है।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र सरकार ने चक्रवात राहत के लिए 252 करोड़ रूपये का राहत पैकेज मंजूर किया

उन्होंने कहा कि इस अभियान में फेसबुक और यू-ट्यूब का उपयोग किया जाएगा जहां लोग अपनी चिंताएं और मुद्दे रख सकेंगे। फडणवीस ने कहा, ‘‘कोरोना की दूसरी लहर और चक्रवात के बाद सरकार और प्रशासन द्वारा राहत कार्य के संबंध में किए गए दावे लोगों की दिक्कतों व परेशानियों की जमीनी हकीकत से दूर है। इस अभियान के जरिए हम वास्तविक स्थिति सामने लाना चाहते हैं और लोगों को उनका हक दिलाना चाहते हैं।’’ पूर्व मुख्यमंत्री ने हाल ही में चक्रवात से प्रभावित इलाकों का दौरा किया है।

इसे भी पढ़ें: ग्रामीण क्षेत्रों में MNREGA के माध्यम से लोगो को रोजगार से जोड़कर राहत दी जाए : गहलोत

उन्होंने कहा कि यह अभियान नागरिक पत्रकारिता की तरह का एक मंच होगा जहां लोग वीडियो, तस्वीरें और अपनी प्रतिक्रिया साझा कर सकेंगे और जमीनी स्थिति का ब्योरा दे सकेंगे। उल्लेखनीय है कि भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने पार्टी की सभी राज्य इकाइयों को केंद्र सरकार की सातवीं वर्षगांठ पर एक लाख गांवों में 30 मई को कोविड-19 संबंधी राहत कार्य चलाने का निर्देश दिया है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

UAE में फंसे रहने के बाद Esha Gupta भारत लौटी, अबू धाबी एयरपोर्ट पर मची अफरा-तफरी की सुनाई दर्दनाक कहानी

दुनिया में महायुद्धों से कोहराम! भारत से भिड़ना चाहता है पाकिस्तान, LOC पर गोलीबारी शुरू, विमान जैसा गुब्बारा भारत में आया

Famous Temple In Vrindavan: Vrindavan Yatra को बनाएं यादगार, Banke Bihari के अलावा इन 5 मंदिरों में जरूर करें दर्शन

UAE-Iran Conflict | ईरानी मिसाइल हमलों से दहला Dubai और Abu Dhabi! क्या पलटवार करेगा UAE? जानें क्या है हकीकत