मध्‍य प्रदेश में कोरोना के रिकॉर्ड 13,601 नये मामले, 92 लोगों की मौत

By दिनेश शुक्ल | Apr 25, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में कोरोना के नये मामलों में निरंतर वृद्धि देखने को मिल रही है। यहां बीते 24 घंटों में कोरोना के रिकॉर्ड 13601 नये मामले सामने आए हैं जबकि 92 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 04 लाख, 99 हजार 304 और मृतकों की संख्या 5133 हो गई है। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग ने रविवार देर शाम जारी कोरोना से संबंधित हेल्थ बुलेटिन में दी। राज्य में कोरोना बेकाबू होकर संक्रमितों का आंकड़ा 13 हजार के पार पहुंचा है।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के कई जिलों में बढ़ाया गया कोरोना कर्फ्यू, भोपाल में भी 03 मई तक बढ़ा लॉकडाउन

बुलेटिन के अनुसार, आज प्रदेश भर में 59,092 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। इनमें 13601 पॉजिटिव और 45,491 रिपोर्ट निगेटिव आईं, जबकि 385 सेम्पल रिजेक्ट हुए। पाजिटिव प्रकरणों का प्रतिशत 23.0 रहा। इसके बाद राज्य में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढक़र 4,99,304 हो गई है। इनमें सबसे अधिक इंदौर में 101751, भोपाल- 80736, ग्वालियर- 33052, जबलपुर- 23333, उज्जैन- 11112, सागर- 10147, खरगौन- 9760, रतलाम- 9513, रीवा- 8724, बैतूल- 8259, विदिशा- 7853, धार- 7485, सतना- 6992, नरसिंहपुर- 6789, बड़वानी- 6538, होशंगाबाद- 6641, शिवपुरी- 6501, कटनी- 6214, बालाघाट- 5895, शहडोल- 6023, छिंदवाड़ा- 5487, झाबुआ- 5651, सिहोर- 5686, राजगढ़- 5441, रायसेन- 5444, नीमच- 5216, मुरैना- 5330, मंदसौर- 5102, देवास- 4909, शाजापुर- 4705, दमोह- 4790, छतरपुर- 4855, अनूपपुर- 4584, सिवनी- 4389, सिंगरौली- 4567, सीधी- 4457, टीकमगढ़- 3966, दतिया- 3898, खंडवा- 3476, गुना- 3531, पन्ना- 3633, उमरिया- 3398, हरदा- 3347, मंडला- 3226, अलिराजपुर- 2653, डिंडौरी- 2511, अशोकनगर- 2434, श्योपुर- 2362, भिंड- 2084, बुरहानपुर- 2036, आगरमालवा- 1963, निवाड़ी- 1855 मरीज शामिल हैं।

राज्य में आज कोरोना से 92 मरीजों की मौत की पुष्टि हुई है। मृतकों में इंदौर में सात, भोपाल और रतलाम में पांच, ग्वालियर में बारह, जबलपुर में सात, नीमच में छह, आगर मालवा और दतिया में चार, उज्जैन में तीन, खरगौन, बैतूल, धार, सतना, होशंगाबाद, बड़वानी, शहडोल, बालाघाट, छिंदवाड़ा, राजगढ़, मुरैना, अनुपपुर, सिंगरौली और अशोकनगर में दो, सागर, रीवा, नरसिंहपुर,मंदसौर, दमोह, सीधी, सिवनी, अलिराजपुर, डिंडौरी, श्योपुर और भिंड  जिले के एक-एक मरीज शामिल है। इसके बाद राज्य में मृतकों की संख्या बढक़र 5133 हो गई है। 

इसे भी पढ़ें: भोपाल रेल्वे स्टेशन के प्लेट फॉर्म नंबर 6 पर 300 बिस्तर का कोविड केयर सेंटर शुरू

मृतकों में सबसे अधिक इंदौर- 1099, भोपाल- 712, ग्वालियर- 329, जबलपुर- 379, उज्जैन- 138, सागर- 169, खरगौन- 145, रतलाम- 166, रीवा- 44, बैतूल- 118, विदिशा- 109, धार- 90, सतना- 56, नरसिंहपुर- 43, बड़वानी- 46, होशंगाबाद- 77, शिवपुरी- 39, कटनी- 27, बालाघाट- 32, शहडोल- 62, छिंदवाड़ा- 88, झाबुआ- 37, सिहोर- 49, राजगढ़- 94, रायसेन- 57, नीमच- 68, मुरैना- 35, मंदसौर- 42, देवास- 40, शाजापुर- 32, दमोह- 103, छतरपुर- 42, अनूपपुर- 32, सिवनी- 18, सिंगरौली- 43, सीधी- 23, टीकमगढ़- 49, दतिया- 33, खंडवा- 78, गुना- 34, पन्ना- 15, उमरिया- 41, हरदा- 42, मंडला- 12, अलिराजपुर- 23, डिंडौरी- 09, अशोकनगर- 21, श्योपुर- 18, भिंड- 11, बुरहानपुर- 33, आगरमालवा- 20, निवाड़ी- 11 व्यक्ति शामिल है।

इसे भी पढ़ें: ऑक्सीजन और रेमडेसिविर की कालाबाजारी को रोकने के लिए बनेगी टास्क फोर्स: डॉ. मिश्रा

बुलेटिन के अनुसार राज्य में अबतक 4,02,623 मरीज कोरोना को मात देकर अपने घर पहुंच चुके हैं। इनमें 11324 मरीज रविवार को स्वस्थ हुए। अब यहां कोरोना के सक्रिय प्रकरण बड़कर 91, 548 हो गए हैं। बता दें कि मध्य प्रदेश में फरवरी के दूसरे सप्ताह में सक्रिय प्रकरण एक हजार के नीचे पहुंच गए थे, लेकिन स्वस्थ होने वाले मरीजों की तुलना में नये मामले अधिक संख्या में आने के कारण यहां सक्रिय प्रकरण लगातार बढ़ते जा रहे हैं।

प्रमुख खबरें

PM Narendra Modi ने विपक्ष को बताया अवरोध पक्ष, एकता नगर में चेताया

Nirmala Sitharaman: राज्यों को Tax Devolution की दूसरी किस्त, मिले ₹1.09 लाख करोड़

BJP से 2019 के बाद बातचीत हमेशा के लिए बंद हो गई, बोले Uddhav Thackeray

Maharashtra: वाल्मीक कराड के बेटे Sushil Karad पर महिला के घर में घुसकर मारपीट का केस