कोरोना वायरस: जापान के जहाज से जाने लगे निगेटिव पाए गए लोग

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 19, 2020

योकोहामा। कोरोना वायरस की जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद जापान के तट पर लगे क्रूज़ से सैकड़ों यात्री अब बाहर आने लगे हैं। इस वायरस से चीन में अब तक 2,000 लोगों की मौत हो चुकी है। डायमंड प्रिंसेज नाम के इस जहाज पर सवार 542 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं। जिन लोगों की कोरोना वायरस की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है, वह अब यहां से बाहर निकलने को तैयार हैं। लोगों को पृथक रखने की जो व्यवस्था जापान सरकार ने की थी, अब उसकी आलोचना तेज हो गई है।

चीन से बाहर कोरोना वायरस के संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले इस जहाज पर पाए गए। चीन में अब तक इस वायरस से 2,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और 74,000 से ज्यादा प्रभावित हैं। वहीं दो दर्जन से ज्यादा देशों में इसके सैंकड़ों मामले सामने आ चुके हैं।

इसे भी पढ़ें: चीन ने कोरोना वायरस से निटपने में भारत की मदद की पेशकश की सराहना की

कोरोना वायरस की जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद करीब 500 यात्रियों को जहाज से बाहर निकलने की इजाजत दी गई है। पृथक करके रखे जाने वाला 14 दिन का समय इन यात्रियों के लिए काफी मुश्किलों से भरा रहा क्योंकि लोग काफी डरे हुए थे और कुछ को तो खिड़की विहीन केबिनों में रखा गया था। 

इसे भी देखें- Coronavirus ने मचाई दुनियाभर में दहशत, क्या है इसके लक्षण और बचाव के उपाय

प्रमुख खबरें

Gujarat High Court ने Marriage Bureau संचालक को दी जमानत, नहीं मिला गैंग से संबंध

Jaunpur Court ने 2004 के हत्या मामले में चार भाइयों को दी उम्रकैद

Telangana के Suryapet में ट्रक से टकराई बस, छह लोगों की मौत और 17 घायल

Nepal Floods: CM Vishnu Deo Sai ने जताया शोक, फंसे लोगों के लिए हेल्पलाइन जारी