महाराष्ट्र में कोरोना के कारण अब तक 20 पुलिसकर्मियों की मौत, 1,889 कर्मी संक्रमित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 26, 2020

मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के कारण अब तक 20 पुलिसकर्मियों की मौत हो चुकी है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अब तक राज्य में 207 अधिकारियों सहित 1,889 पुलिसकर्मी इस घातक वायरस से संक्रमित हुए हैं। उनमें से ज्यादातर मुंबई और नासिक ग्रामीण से हैं। उन्होंने कहा कि अब तक एक अधिकारी सहित 20 पुलिस कर्मियों की संक्रमण के कारण मौत हो चुकी है। इसके साथ ही 67 अधिकारियों सहित कम से कम 838 पुलिसकर्मियों को स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है। अधिकारी ने बताया कि राज्य में लॉकडाउन लागू होने के बाद से पुलिस पर हमले की 252 घटनाएं हुई हैं, जिसमें 86 कर्मी घायल हुए हैं। 

इसे भी पढ़ें: भोपाल में होम्योपैथी चिकित्सा से आशा की नई किरण, 6 कोरोना संक्रमित व्यक्ति स्वस्थ होकर घर को रवाना 

उन्होंने कहा कि कोविड​​-19 के खिलाफ लड़ाई में सबसे आगे काम रहे 40 से अधिक स्वास्थ्यकर्मियों पर भी असामाजिक तत्वों द्वारा हमले किए गए। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र पुलिस ने अब तक भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत 1,15,263 मामले दर्ज किए हैं और 23,204 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने लॉकडाउन अवधि के दौरान अनुमति के बिना वाहनों की आवाजाही के 1,322 मामले दर्ज किए और इस संबंध में 72,687 वाहनों को जब्त किया गया। राज्य पुलिस ने बंद के दौरान विभिन्न अपराधों के लिए 5.48 करोड़ रुपये का जुर्माना भी वसूला है।

प्रमुख खबरें

इस सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटा है अमृतपाल सिंह, जानें यहां पूरी जानकारी

T20 Wordl Cup 2024 के लिए अफगानिस्तान टीम की घोषणा, एक अनकैप्ड खिलाड़ी को मिला मौका

T20 World Cup 2024: ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान, मिचेल मार्श होंगे कप्तान, स्टीव स्मिथ बाहर

Delhi School Bomb Threat| स्कूलों में बम की खबर के बाद अब तक Delhi Police के हाथ लगी ये जानकारी