बिहार पहुंचा कोरोना वायरस, पटना एम्स में एक महिला डॉक्टर समेत सात लोग पॉजिटिव

By अंकित सिंह | May 28, 2025

कोविड-19 के फिर से बढ़ने की चिंता के बीच बिहार की राजधानी पटना में सात नए कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है, जिसमें एम्स-पटना के स्वास्थ्यकर्मी भी शामिल हैं। मामलों में आई इस वृद्धि ने राज्य भर के अस्पतालों को हाई अलर्ट पर रखा है और एहतियाती उपाय तेजी से लागू किए जा रहे हैं। नए संक्रमितों में एक महिला डॉक्टर, एक महिला नर्स और एम्स-पटना की एक अन्य कर्मचारी शामिल हैं, जिनका इलाज फिलहाल वरिष्ठ डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा है।

इसे भी पढ़ें: अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 की मौजूदा लहर का पहला मामला सामने आया

कोविड महामारी के दौरान उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में अस्थाई, अल्पकालिक, संविदा एवं आउटसोर्स पदों पर कार्यरत कर्मियों के विभागीय समायोजन को हरी झंडी मिल गई है। यह वे कर्मचारी हैं जो पिछले समायोजन में छूट गए थे। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने बताया कि विभिन्न स्वास्थ्य इकाइयों में इन कर्मियों का समायोजन किया जा रहा है। इससे पूर्व कई कर्मियों का विभिन्न स्वास्थ्य इकाइयों में समायोजन हो चुका है। 

प्रमुख खबरें

Jemimah Rodrigues की जगह Pratika Rawal की एंट्री, Asia Cup से पहले Indian Womens Team में हुआ बड़ा बदलाव

Electronics Export में 57% की रिकॉर्ड उछाल, लेकिन China और Taiwan पर निर्भरता अब भी बड़ी Challenge

Ferran Torres छोड़ेंगे Barcelona: PSG के साथ 50 Million Euro के बड़े Transfer सौदे पर लगी मुहर

Manchester United नहीं करेगा 100 Million का मेगा सौदा, कोच Michael Carrick ने Transfer Strategy पर तोड़ी चुप्पी