मोदी सरकार की सामरिक गलतियों की भारी कीमत देश को चुकानी होगी: राहुल गांधी

By रेनू तिवारी | Feb 25, 2022

नयी दिल्ली। चीन की लगातार बढ़ती भारतीय बॉर्डर पर दखल अंदाजी को लेकर राहुल गांधी ने अपनी चिंता व्यक्त की है। राहुल गांधी ने सरकार की सामरिक नीतियों को लेकर निशाना साधा है और आने वाले समय में इस तरह की नीति के कारण देश को होने वाले खतरों को लेकर अगाह किया है। राहुल गांधी का यह बयान तब आया है जब रूस ने यूक्रेन पर हमला कर दिया है और विश्व पर तीसरे विश्व युद्ध का खतरा मंडराने लगा है। राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर पाकिस्तान और चीन के साथ तनाव पूर्ण रिश्तों को लेकर अपनी चिंता को व्यक्त किया है। 

आपको बता दे कि देश में 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव चल रहे हैं सभी पार्टियां एक दूसरे पर हमलावर हैं। ऐसे में जब विश्व स्तर पर रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध हो रहा है तो सभी की निगाहें भारत के स्टैंड पर बनीं हुई है कि आखिर भारत किस पक्ष में हैं। सरकार युद्ध के पक्ष में नहीं है वह युद्ध को खत्म करने की ही अपील कर रही हैं ऐसे में राहुल गांधी का यह बयान आया हैं।  

प्रमुख खबरें

Chinese Communist Party ने Zhang Youxia और Liu Zhenli को सेना व पार्टी से निकाला

जातिवार जनगणना के बाद UP का चार हिस्सों में हो सकता है बंटवारा: Om Prakash Rajbhar

West Bengal: सांप्रदायिक तनाव की साजिश मामले में MLA Humayun Kabir बहरामपुर थाने पहुंचे

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम: 21 सितंबर की प्रमुख खबरों का संक्षिप्त विवरण