देश में तेजी से पैर पसार Covid-19, 2710 एक्टिव केस, इन राज्यों में सबसे ज्यादा मामले

By अंकित सिंह | May 31, 2025

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, भारत में सक्रिय कोविड-19 मामले बढ़कर 2,710 हो गए हैं, जिनमें से अधिकांश संक्रमण केरल में हैं। महीनों की शांति के बाद भारत में कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं, 25 मई को समाप्त सप्ताह में संक्रमण के मामलों में पाँच गुना वृद्धि देखी गई और यह 1,000 के आंकड़े को पार कर गया। आंकड़ों के अनुसार, केरल में 1,147 मामले दर्ज किए गए हैं, इसके बाद महाराष्ट्र (424), दिल्ली (294) और गुजरात (223) का स्थान है। कर्नाटक और तमिलनाडु में 148-148 मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि पश्चिम बंगाल में 116 मामले दर्ज किए गए हैं।

इसे भी पढ़ें: Covid-19 Case: अरुणाचल प्रदेश में कोरोना वायरस का पहला मामला, गर्भवती महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई

मिजोरम में सात महीने के अंतराल के बाद कोविड-19 के दो नए मामले सामने आए हैं, जिनका वर्तमान में ज़ोरम मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में इलाज चल रहा है। राज्य का आखिरी मामला अक्टूबर 2024 में सामने आया था, जिसमें 73 लोग प्रभावित हुए थे। केरल में, मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने राज्य में कोविड मामलों की कम संख्या के बारे में निवासियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि चिंता का कोई कारण नहीं है। राज्य में वर्तमान में 727 सक्रिय मामले हैं, जो मुख्य रूप से कोट्टायम, एर्नाकुलम, तिरुवनंतपुरम, पठानमथिट्टा और अलप्पुझा में केंद्रित हैं।

प्रमुख खबरें

Project Cheetah India | विलुप्ति से वापसी तक... 4 साल में भारत में चीतों का कुनबा बढ़कर 52 हुआ, जानें प्रोजेक्ट चीता की ऐतिहासिक सफलता

Pitru Paksha 2026: 26 सितंबर से 10 अक्टूबर तक रहेगा पितृ पक्ष, जानिए श्राद्ध में तर्पण करने की विधि और प्रमुख तिथियां

North Delhi के Sadar Bazar में 11 वर्षीय बच्ची से दरिंदगी, दर्जी गिरफ्तार

मिसाइल हमलों से दहला Saudi Arabia! अमेरिका ने जारी किया हाई-सिक्योरिटी रेड अलर्ट, ताइफ़ और यानबू में यात्रा पर लगा बैन