बाजार पर नजर रखने के लिए बनाई गई कोविड सेफ्टी टीम, 1 जून से खुल रहे हैं बाजार

By दिनेश शुक्ल | May 31, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा है कि 1 जून से मार्केट को पुन: खोलने के लिये नया प्रयोग करते हुए कोविड सेफ्टी टीम बनायी गयी है। इस नयी व्यवस्था में नगर निगम, राजस्व और पुलिस के अधिकारियों को जोड़ा गया है, जिसे मार्केट के अलग-अलग हिस्सों की जिम्मेदारी दी जा रही हैं। यह टीम देखेगी की दुकानों में कोरोना गाइडलाइन का पालन सुनिश्चित किया जा रहा है या नही।

इसे भी पढ़ें: कान्हा राष्ट्रीय उद्यान में बढ़ी हाथियों की संख्या, वर्तमान में 18 हाथी मौजूद

मंत्री सारंग ने कहा कि लगभग डेढ़ माह बाद कोरोना कर्फ्यू पूर्ण होने पर क्रमबद्ध तरीके से मार्केट खोलने की प्रक्रिया एक जून से शुरू की जा रही है। जनता के सहयोग और आत्मानुशासन सहित सरकार के प्रयासों से हम कोरोना को नियंत्रित कर पाये हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है, कोरोना नियंत्रित हुआ है। इस पर नियंत्रण बना रहे और इसे जड़ से समाप्त किया जा सके, इसके लिये कोरोना गाइडलाइन का पालन करना अति आवश्यक है। दुकानदारों को इस बात का विशेष ख्याल रखना होगा कि सोशल डिस्टेंसिंग बनी रहे। ग्राहक मास्क के बिना दुकानों में न आये।

 

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में 1 जून से सरकारी कार्यालय आयेंगे 100 प्रतिशत अधिकारी और 50 फीसदी कर्मचारी

उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाये कि कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन न हो। अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा के लिये यह अति आवश्यक है। मंत्री सारंग ने न्यू-मार्केट स्थित खेड़ापति हनुमान मंदिर के आस-पास की विभिन्न दुकानों में पहुँचकर सोशल डिस्टेंसिंग का संदेश दिया और दुकानों के सामने गोले बनाये। इस मौके पर कलेक्टर अविनाश लवानिया और नगर निगम आयुक्त के.वी.एस. चौधरी सहित जन-प्रतिनिधि और व्यापारी वर्ग उपस्थित थे।

प्रमुख खबरें

Kumkum Mohod ने तोड़ा कोरियाई दबदबा, Asian Games में रिकर्व स्वर्ण जीतकर रचा इतिहास

बाजार से खरीदने का झंझट खत्म, Navratri के लिए घर पर ही बनाएं डिजाइनर Dandiya Sticks

Delhi Metro के 57 स्टेशन बंद, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन रोकने को 25 हजार जवान तैनात

CPIM नेता Bikash Ranjan Bhattacharyya के बयान पर भड़के सुवेंदु, घर पर हमले में एक अरेस्ट