CWG 2022: बर्मिंघम में जीतेगा तो भारत ही... खिलाड़ियों ने किया शानदार आगाज... पढ़ें सभी अपडेट्स

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 29, 2022

बर्मिंघम में गुरुवार को कॉमनवेल्थ गेम्स के 22वें संस्करण का आगाज हुआ, जिसमें भारतीय खिलाड़ियों ने धमाकेदार शुरुआत की। मनिका बत्रा की अगुवाई में भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराया। दूसरी तरफ शिवा थापा ने मुक्केबाजी प्रतियोगिता में सुलेमान बलोच को धूल चटा दी।

ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु और पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह ने भारतीय दल का नेतृत्व किया क्योंकि गुरुवार को बर्मिंघम के अलेक्जेंडर स्टेडियम में राष्ट्रमंडल खेलों 2022 का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया था। नीरज चोपड़ा उद्घाटन समारोह में भारत के लिए नामित ध्वजवाहक थे, लेकिन उन्हें विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दौरान चोट लग गई, जहां उन्होंने रजत पदक जीता। चोट के कारण उन्हें राष्ट्रमंडल खेलों 2022 से बाहर होना पड़ा।

Commonwealth Games 2022 Updates : कॉमनवेल्थ में भारत और पाकिस्तान का आमना सामना, क्या है पूरा कार्यक्रम?

ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु और पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह ने भारतीय दल का नेतृत्व किया क्योंकि गुरुवार को बर्मिंघम के अलेक्जेंडर स्टेडियम में राष्ट्रमंडल खेलों 2022 का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया था। भारत का प्रतिनिधित्व 215 एथलीट करेंगे जो 19 खेल विधाओं में 141 स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे। ब्रिटेन की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और समावेशिता के अद्भुत प्रदर्शन के साथ यहां 22वें राष्ट्रमंडल खेलों की रंगारंग शुरुआत हो गयी जिसमें खिलाड़ी अब एक दूसरे से स्वयं को अव्वल साबित करने की कोशिश करेंगे। बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स (CWG) उद्घाटन के दौरान बड़ी संख्या में भारतीय खिलाड़ी एक्शन में नजर आएंगे। भारतीय महिला क्रिकेट टीम और महिला हॉकी टीम पहले दिन से ही अपने अभियान की शुरुआत कर रही है और दोनों ही जीत की शुरुआत की कामना कर रही हैं।

CWG 2022: कॉमनवेल्थ गेम शुरू होने से पहले मचा बवाल, उदघाटन समारोह बीच में छोड़कर गई मुक्केबाज लवलीना

ओलंपिक कांस्य पदक विजेता भारतीय मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन को राष्ट्रमंडल खेलों के उद्घाटन समारोह को बीच में ही छोड़ना महंगा पड़ा क्योंकि इसके बाद वह करीब एक घंटे तक फंसी रहीं। उदघाटन समारोह गुरुवार रात को लगभग दो घंटे तक चला और लवलीना ने भारतीय मुक्केबाजी दल के एक अन्य सदस्य मुहम्मद हुसामुद्दीन के साथ अलेक्जेंडर स्टेडियम से खेल गांव के लिए जल्दी निकलने का फैसला किया। लवलीना से जब पूछा गया कि उन्होंने समारोह को बीच में क्यों छोड़ा उन्होंने पीटीआई से कहा, ‘‘हम सुबह अभ्यास करना चाहते थे क्योंकि इसके एक दिन बाद हमारा मुकाबला है।"

CWG 2022: टेबल टेनिस में भारत का शानदार प्रदर्शन, पहले मैच में महिला टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराया

मनिका बत्रा की अगुवाई में भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने राष्ट्रमंडल खेलों में खिताब की रक्षा का अभियान जीत के साथ शुरू करते हुए शुक्रवार को ग्रुप दो के पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 3.0 से हराया।

CWG 2022: भारत के स्टार शिवा थापा ने बॉक्सिंग में पाकिस्तान के सुलेमान बलोच को हराया

भारत के अनुभवी मुक्केबाज शिवा थापा ने शुक्रवार को बर्मिघम में राष्ट्रमंडल गेम्स की मुक्केबाजी प्रतियोगिता में पाकिस्तान के सुलेमान बलोच को धूल चटा दी है। शिवा थापा ने 63.5 किग्रा भार वर्ग के राउंड 32 के मुकाबले में 5-0 से एकतरफा जीत दर्ज की है।

CWG 2022 के पहले मैच में आस्ट्रेलिया ने भारत को 3 विकेट से हराया, हरमनप्रीत ने जड़ा था अर्धशतक

भारतीय तेज गेंदबाज रेणुका सिंह के शानदार प्रदर्शन के बावजूद आस्ट्रेलिया ने वापसी करते हुए राष्ट्रमंडल खेलों में महिला क्रिकेट के पदार्पण मैच में शुक्रवार को भारत को तीन विकेट से हरा दिया। आस्ट्रेलिया के लिये 155 रन का लक्ष्य मुश्किल नहीं था लेकिन अपना सातवां टी20 मैच खेल रही रेणुका ने चार ओवर में 18 रन देकर चार विकेट लेते हुए आस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। आस्ट्रेलिया के पांच विकेट 49 रन पर गिर गए थे लेकिन इसके बाद भारत ने कोताही बरत दी जिससे एशले गार्डनर (35 गेंद में नाबाद 52 रन) ने टीम को मैच में लौटा दिया। उन्होंने ग्रेस हैरिस (37) के साथ 51 और अलाना किंग (नाबाद 18) के साथ 47 रन की साझेदारी की।

प्रमुख खबरें

World Cup के बीच Barcelona में बड़ी हलचल, Lamine Yamal के बयान से Transfer Market में मची खलबली

अमेरिकी बेस पर Iran का बड़ा Missile Attack, Jordan ने हवा में ही किया नाकाम, तनाव चरम पर

Sanju Samson को बाहर करने पर R Ashwin का BCCI पर बड़ा हमला, बोले- यह सरासर नाइंसाफी है

Argentina की जीत पर Egypt का हंगामा, रेफरी विवाद पर FIFA का कड़ा जवाब- हमारे फैसलों पर सवाल न उठाएं।