Live Commonwealth Games 2022 Updates : कॉमनवेल्थ में भारत और पाकिस्तान का आमना सामना, क्या है पूरा कार्यक्रम?

cwg
Prabhasakshi
रेनू तिवारी । Jul 29 2022 9:21AM

ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु और पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह ने भारतीय दल का नेतृत्व किया क्योंकि गुरुवार को बर्मिंघम के अलेक्जेंडर स्टेडियम में राष्ट्रमंडल खेलों 2022 का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया था।

Commonwealth Games 2022 Day 1 India Full Schedule update | ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु और पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह ने भारतीय दल का नेतृत्व किया क्योंकि गुरुवार को बर्मिंघम के अलेक्जेंडर स्टेडियम में राष्ट्रमंडल खेलों 2022 का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया था।  भारत का प्रतिनिधित्व 215 एथलीट करेंगे जो 19 खेल विधाओं में 141 स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे। ब्रिटेन की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और समावेशिता के अद्भुत प्रदर्शन के साथ यहां 22वें राष्ट्रमंडल खेलों की रंगारंग शुरुआत हो गयी जिसमें खिलाड़ी अब एक दूसरे से स्वयं को अव्वल साबित करने की कोशिश करेंगे। बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स (CWG) उद्घाटन के दौरान बड़ी संख्या में भारतीय खिलाड़ी एक्शन में नजर आएंगे। भारतीय महिला क्रिकेट टीम और महिला हॉकी टीम पहले दिन से ही अपने अभियान की शुरुआत कर रही है और दोनों ही जीत की शुरुआत की कामना कर रही हैं। भारतीय दल के सबसे युवा सदस्य, 14 वर्षीय स्क्वैश खिलाड़ी अनाहत सिंह सेंट विंसेंट और ग्रेनाडाइन्स के जैडा रॉस से भिड़ेंगे, जबकि टेबल टेनिस में पुरुष और महिला टीमें क्वालीफायर में प्रतिस्पर्धा करेंगी। इसे शीर्ष पर पहुंचाने के लिए, भारत बैडमिंटन की मिश्रित टीम (ग्रुप स्टेज) स्पर्धा में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ेगा, और मुक्केबाज़ शिव थापा मुक्केबाजी प्रतियोगिता में भाग लेंगे। यह, कई तैराकों और एथलीटों के साथ CWG 2022 में भारत के लिए एक स्टार-स्टडेड ओपनिंग डे होगा।

राष्ट्रमंडल खेलों के पहले दिन शुक्रवार को भारत का कार्यक्रम इस प्रकार है।

तैराकी: कुशाग्र रावत - 400 मीटर फ्री स्टाइल हीट (दोपहर 3:00 बजे) आशीष कुमार सिंह - 100 मीटर बैकस्ट्रोक एस9 हीट्स (दोपहर 3:00 बजे) सजन प्रकाश - 50 मीटर बटरफ्लाई हीट्स (दोपहर 3:00 बजे) श्रीहरि नटराज - 100 मीटर बैकस्ट्रोक एच (दोपहर 3:00 बजे) कुशाग्र रावत - (क्वालीफाई करने पर) - 400 मीटर फ्रीस्टाइल फाइनल (1:30 बजे) आशीष कुमार सिंह - (क्वालीफाई करनेपर) - 100 मीटर बैकस्ट्रोक एस 9 फाइनल (11:30 बजे) सजन प्रकाश - (क्वालीफाई करनेपर) - 50 मीटर बटरफ्लाई सेमी (11: 30 बजे) श्रीहरि नटराज - (क्वालीफाई करनेपर) - 100 मीटर बैकस्ट्रोक सेमीफाइनल (रात 11:30 बजे)

मुक्केबाजी : शिव थापा - पुरुषों का 63.5 किग्रा राउंड ऑफ़ 32 (दोपहर बाद 4:30 बजे) सुमित कुंडू - पुरुषों का 75 किग्रा राउंड ऑफ़ 32 (दोपहर बाद 4:30 बजे) रोहित टोकस - पुरुषों का 67 किग्रा राउंड ऑफ़ 32 (रात 11:00 बजे) आशीष चौधरी - पुरुषों का 80 किग्रा राउंड ऑफ़ 32 (रात 11:00 बजे)

जिमनास्टिक: योगेश्वर, सत्यजीत, सैफ - पुरुष व्यक्तिगत और टीम क्वालीफाइंग (दोपहर 1:30 बजे) पुरुष टीम फाइनल (क्वालीफाई करने पर) (रात 10:00 बजे)

हॉकी: भारत बनाम घाना- महिला समूह चरण (शाम 6:30 बजे)

लॉन बॉल्स: नयनमोनी - महिला एकल (दोपहर 1:00 बजे) दिनेश, नवनीत, चंदन- मेन ट्रिपल्स (दोपहर 1:00 बजे) सुनील, मृदुल- पुरुष युगल राउंड एक (शाम 7:30 बजे) रूपा, तानिया, लवली- महिला राउंड एक (शाम 7:30 बजे)

स्क्वाश: सौरव, रामित, अभय (दोपहर बाद 4:30 बजे) जोशना, सुनयना, अनाहत (दोपहर बाद 4:30 बजे) पुरुष एकल (रात 10:30 बजे) महिला एकल (रात 10:30 बजे)

टेबल टेनिस: पुरुष टीम - क्वालीफाइंग राउंड एक (दोपहर 2:00 बजे) महिला टीम- क्वालीफाइंग राउंड एक (दोपहर 2:00 बजे) पुरुष टीम- क्वालिफाइंग राउंड दो (रात 8:30 बजे) महिला टीम- क्वालीफाइंग राउंड दो (रात 8:30 बजे) ट्रैक

साइकिलिंग: विश्वजीत, नमन, वेंकप्पा, अनंत, दिनेश- पुरुष टीम पर्स्यूट क्वालीफिकेशन (दोपहर 2:30 बजे) मयूरी, त्रियशा, शुशिकला- महिला टीम स्प्रिंट क्वालीफिकेशन (2:30 बजे) रोजित, रोनाल्डो, डेविड, एसो- पुरुष टीम स्प्रिंट क्वालीफिकेशन (2:30 बजे) पुरुष टीम पर्स्यूट फाइनल (क्वालीफाई करने पर) (शाम 8:30 बजे) महिला टीम स्प्रिंट फाइनल (क्वालीफाई करने पर) (शाम 8:30 बजे) पुरुष टीम स्प्रिंट फाइनल (क्वालीफाई करने पर) (शाम 8:30 बजे)

ट्रायथलॉन: आदर्श, विश्वनाथ - पुरुष फ़ाइनल (दोपहर 3:30 बजे) संजना, प्रज्ञा- महिला फ़ाइनल (शाम 5:30 बजे)। बैडमिंटन: भारत बनाम पाकिस्तान - मिश्रित टीम स्पर्धा का ग्रुप चरण (शाम 6:30 बजे)।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़