CYCLONE Asani | चक्रवात ‘असानी’ आंध्र प्रदेश की ओर बढ़ा, तट तक आते-आते पड़ सकता है कमजोर कमजोर पड़ने की संभावना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 11, 2022

नयी दिल्ली। भीषण चक्रवात ‘असानी’ बुधवार को एक चक्रवाती तूफान में तब्दील होते हुए उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश की ओर बढ़ गया और राज्य के नरसापुर में 34 किलोमीटर भीतर तक इसका असर दिखाई दिया। इस दौरान क्षेत्र में 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं और भारी बारिश हुई। मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी। विभाग के अनुसार, चक्रवात के तट से दूर जाने और बृहस्पतिवार तक इसके कमजोर पड़ने की संभावना है।

इसे भी पढ़ें: विवाह समारोह में एक साथ दिखे अखिलेश और शिवपाल, एक साथ बैठे फिर भी नहीं की बात

मछुआरों को अगले कुछ दिनों तक क्षेत्र से दूर रहने को कहा गया है। उसने कहा कि इस तूफान से आंध्र प्रदेश के कृष्णा, पूर्वी तथा पश्चिम गोदावरी जिलों और पुडुचेरी के यानम के निचले इलाकों में बाढ़ आ सकती है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, चक्रवात के कारण फूस की झोपड़ियों को और बिजली तथा संचार लाइनों कोनुकसान पहुंचा सकता है। आंध्र प्रदेश के कृष्णा, पूर्वी तथा पश्चिम गोदावरी और विशाखापत्तनम जिलों और पुडुचेरी में यानम में धान और अन्य खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा सकता है।

प्रमुख खबरें

Samrat Choudhary ने विकसित भारत संकल्प सभा में गिनाईं केंद्र और Bihar सरकार की योजनाएं

Dehradun में BJP पार्षद के घर चोरी मामले में नौकर का साथी गिरफ्तार

Rajasthan Panchayat Raj Polls में Congress उतारेगी शीर्ष नेतृत्व, तय हुई प्रचार रणनीति

Bihar में Rooftop Solar उपभोक्ताओं की बची बिजली खरीदेगी सरकार BERC को भेजा प्रस्ताव