त्रिशूर पूरम उत्सव पर गतिरोध खत्म, अप्रैल में होगा आयोजन, P Vijayan के हस्तक्षेप के बाद सुलझा मामला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 30, 2023

तिरुवनंपुरम। केरल के मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन द्वारा बुलायी गई बैठक में पूरम प्रदर्शनी मैदान का किराया न बढ़ाने का फैसला लिए जाने के बाद प्रसिद्ध त्रिशूर पूरम उत्सव के आयोजन को लेकर जारी गतिरोध खत्म हो गया। इस पर विवाद तब शुरू हुआ जब तिरुवम्बदी और परमेक्कावु देवस्वोम ने कोचीन देवस्वोम बोर्ड द्वारा पूरम प्रदर्शनी मैदान का किराया बढ़ाने के फैसले को वापस लिए जाने तक उत्सव को सादगी से मनाने की धमकी दी।

मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को सभी पक्षकारों के साथ बैठक की और मौजूदा दरों के साथ उत्सव मनाने का निर्देश दिया और साथ ही पूरम के बाद किराये में वृद्धि पर कोई फैसला लेने को कहा। मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि देवस्वोम अधिकारियों ने सुझाव मंजूर कर लिया है। विजयन ने कहा कि पूरम देश का एक प्रसिद्ध त्योहार है और इसका आयोजन बिना किसी विवाद के होना चाहिए।

तिरुवम्बदी और परमेक्कावु देवस्वोम ने आरोप लगाया था कि कोचीन देवस्वोम बोर्ड ने किराये में बेतहाशा वृद्धि कर उसे 39 लाख रुपये से बढ़ाकर 2.20 करोड़ रुपये कर दिया है। पूरम उत्सव अप्रैल में आयोजित किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Merops Anti-Drone System | Iran के सुसाइड ड्रोनों की अब खैर नहीं! अमेरिका ने तैनात किया किलर ड्रोन सिस्टम, मिनटों में करेगा शिकार

West Asia Conflict Impact | पश्चिम एशिया में तनाव के बीच रसोई गैस और कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में भारी उछाल, जानें कितनी बढ़ी कीमत

Donald Trump की लोकेशन हुई ट्रेक! Russia- Iran का सीक्रेट इंटेलिजेंस पैक्ट, मास्को-तेहरान मिलकर मचाएंगे तबाही

West Asia टेंशन से Stock Market में कोहराम, Sensex 1100 अंक लुढ़का, निवेशकों में हड़कंप