गाय को गुजरात की ‘राज्य माता’ घोषित करो : कांग्रेस नेता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 29, 2025

कांग्रेस ने शुक्रवार को गुजरात की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार से गाय को ‘राज्य माता’ का दर्जा देने के लिए विधेयक लाने को कहा ताकि गायों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

कांग्रेस विधायक दल के नेता अमित चावड़ा ने राज्य विधानसभा में गोवंश प्रजनन के नियमन के लिए सरकार द्वारा पेश विधेयक पर चर्चा के दौरान यह मांग की। चावड़ा से पहले भाजपा विधायक डी. के. स्वामी ने कहा कि हिंदू संस्कृति में गाय को माता माना जाता है।

‘गुजरात बोवाइन ब्रीडिंग (रेगुलेशन) बिल’ का समर्थन करते हुए स्वामी ने कहा, ‘‘हमारे विधानसभा अध्यक्ष शंकर चौधरी और उपाध्यक्ष जेठाभाई भारवाड़ को चश्मा नहीं लगा है क्योंकि वे गाय का दूध पीते हैं। हमें गायों में आस्था है, भैंसों में नहीं। हालांकि हमें भैंसों की भी जरूरत है, लेकिन वह एक अलग मुद्दा है। गाय हमारी माता है। यह पृथ्वी का प्रतीक है।’’ भाजपा विधायक ने कहा कि विधेयक पेश करने वाले कृषि मंत्री राघवजी पटेल हाल ही में ‘गाय के आशीर्वाद’ से स्वास्थ्य समस्याओं से उबर गए।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Olympic Ice Hockey में Team Canada का तूफान, France को 10-2 से रौंदकर मचाया तहलका।

IND vs PAK मैच में हार का डर? बीच में ही स्टेडियम छोड़कर निकले PCB चीफ Mohsin Naqvi

T20 World Cup: भारत से हार के बाद पाकिस्तान में गुस्सा, प्रशंसकों ने टीम पर उठाए सवाल

IND vs PAK: महामुकाबला बना एकतरफा, Team India ने Pakistan को 61 रन से धोकर 8-1 की बढ़त बनाई।