Rajnath Singh ने किया बड़ा खुलासा, भारत लंबी जंग के लिए तैयार था, हमने अपनी शर्तों पर रोका था Operation Sindoor

By नीरज कुमार दुबे | Apr 30, 2026

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज नई दिल्ली में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिस तीखे अंदाज में पाकिस्तान और आतंकवाद को ललकारा, वह स्पष्ट चेतावनी थी। उन्होंने साफ कहा कि ऑपरेशन सिंदूर को भारत ने अपनी शर्तों पर स्वेच्छा से रोका था। राजनाथ सिंह ने दो टूक कहा कि अगर जरूरत पड़ती तो भारत लंबी जंग के लिए पूरी तरह तैयार था और आज भी है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि देश के पास अचानक जरूरत पड़ने पर अपनी ताकत को कई गुना बढ़ाने की क्षमता है, जो पहले से कहीं अधिक मजबूत हो चुकी है। उन्होंने आतंकवाद को लेकर भारत की नई नीति को बेहद साफ शब्दों में रखते हुए कहा कि अब आतंकवाद और उसे पालने पोसने वालों में कोई फर्क नहीं किया जाएगा। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार की शून्य सहनशीलता नीति ने भारत को नई दिशा दी है।

इसे भी पढ़ें: SCO Defence Ministers Meeting में Terrorism के खिलाफ India ने दिखाया बेहद सख्त रुख, राजनाथ सिंह की द्विपक्षीय वार्ताओं से सुलझे कई मुद्दे!

सबसे अहम बात यह रही कि राजनाथ सिंह ने परमाणु हमले की धमकी को लेकर भी पाकिस्तान की पोल खोल दी। उन्होंने साफ कहा कि भारत ने इन खोखली धमकियों को नजरअंदाज किया और वही किया जो राष्ट्रीय हित में जरूरी था। राजनाथ सिंह का संबोधन स्पष्ट संकेत है कि अब अगर कोई भारत को आंख दिखाने की कोशिश करेगा, तो जवाब कूटनीति से नहीं बल्कि ठोस कार्रवाई से दिया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Russian Army में भर्ती न हों भारतीय नागरिक, Ministry of External Affairs ने जारी की एडवाइजरी

Allahabad High Court का निर्देश, पुलिस थानों में 24 घंटे चालू रहने चाहिए CCTV कैमरे

Delhi में सबसे गोल-मटोल कुत्ते के खिताब के लिए Gola और Gugu के बीच फाइनल मुकाबला

सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार: AAP ने मंत्री Parvesh Verma के खिलाफ ACB में दर्ज कराई शिकायत