दिल्ली की वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में दर्ज की गई, पराली जलाए जाने से प्रदूषण और बढ़ने की आशंका

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 26, 2020

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी की वायु गुणवत्ता सोमवार सुबह बहुत खराब श्रेणी में दर्ज की गई। वहीं, पड़ोसी राज्यों में पराली जलाए जाने से वायु प्रदूषण के और बढ़ने की आशंका है। केंद्र सरकार की एक एजेंसी ने यह जानकारी दी। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की वायु गुणवत्ता निगरानी संस्था ‘सफर’ ने कहा कि हवा की दिशा और हवा की गति हरियाणा, पंजाब और अन्य पड़ोसी क्षेत्रों में पराली जलने से निकले प्रदूषक तत्त्वों के दिल्ली पहुंचने के लिए अनुकूल है। दिल्ली के पीएम 2.5 संकेंद्रण में पराली जलाए जाने का योगदान रविवार को 19 फीसदी था। 

प्रमुख खबरें

GOBARdhan योजना शुरू: CBG उत्पादकों को 10 साल तक मिलेगा तय मूल्य और खरीद गारंटी

Tamil Nadu में अब शराब की दुकानों पर अब नहीं चलेगा मनमाना पहनावा, 15 नवंबर से वर्दी जरूरी

Ganesh Utsav Bhog Recipe: सातवें दिन घर पर बनाएं स्वादिष्ट Makhana Kesar Peda

Semicon India 2026: वैश्विक चिप कंपनियों ने भारत में निवेश की जताई रुचि, 56 समझौतों पर हुए हस्ताक्षर