दिल्ली हवाई अड्डे की घटना मोदी सरकार के ‘भ्रष्टाचारी मॉडल’ की मिसाल : Mallikarjun Kharge

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 28, 2024

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-1 की छत का एक हिस्सा ढहने की घटना को मोदी सरकार के ‘भ्रष्टाचारी मॉडल’ की मिसाल करार दिया और आरोप लगाया कि पिछले 10 वर्षों में बने बुनियादी ढांचे घटिया गुणवत्ता के चलते ताश के पत्तों की तरह ढह रहे हैं। राष्ट्रीय राजधानी में भारी बारिश के बीच शुक्रवार को तड़के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-1 की छत का एक हिस्सा वाहनों पर गिर जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और छह अन्य लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस हादसे के बाद विमानों का परिचालन स्थगित करना पड़ा। 

खरगे ने कहा कि ये कुछ ऐसे स्पष्ट उदाहरण हैं जो प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा के ‘‘विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचे’’ के निर्माण के बड़े-बड़े दावों की असलियत को उजागर करते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘10 मार्च को जब मोदी जी ने दिल्ली हवाई अड्डे के टी1 का उद्घाटन किया तो उन्होंने खुद को ‘‘दूसरी मिट्टी का इंसान...’’ बताया था। यह सारी झूठी वाहवाही और बयानबाजी केवल चुनाव से पहले रिबन काटने के समारोहों के लिए थी।’’ कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘दिल्ली हवाई अड्डे की त्रासदी के पीड़ितों के प्रति हमारी हार्दिक संवेदना। 

इसे भी पढ़ें: Swachh Bharat Mission के तहत पश्चिम बंगाल के लिए 860 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को मंजूरी

उन्होंने एक भ्रष्ट, अयोग्य और स्वार्थी सरकार का खामियाजा भुगता।’’ पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘मार्च में प्रधानमंत्री जी ने दिल्ली हवाई अड्डे के टर्मिनल-1 का उद्घाटन किया था, आज उसकी छत ढह गई जिसमें एक कैब ड्राइवर की दुखद मृत्यु हो गई। तीन महीने पहले प्रधानमंत्री जी ने जिस जबलपुर हवाई अड्डे का उद्घाटन किया था, उसकी भी छत ढह गई।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अयोध्या में निर्माण कार्यों के खस्ताहाल पर पूरा देश दुखी है। यह भाजपा का चंदा लो और धंधा दो का भ्रष्टाचारी मॉडल है जिससे अब पर्दा उठ चुका है।

प्रमुख खबरें

Maamla Legal Hai Season 2 Review: पटपड़गंज की अदालत में बदला त्यागी जी का रुतबा, पर क्या बरकरार है वही पुराना मज़ा?

बैरिकेड तोड़कर दिल्ली विधानसभा में अंदर घुस गई कार, स्पीकर के कमरे के बाहर रखा गुलदस्ता और फिर...Video वायरल

Assam Elections: JP Nadda ने फूंका जीत का बिगुल, कहा- NDA को मिल रहा अपार जनसमर्थन

Top 10 Breaking News 6 April 2026 | Iran Unfamiliar Enemy | Turmoil from Baghdad to Washington | आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें