सीएम केजरीवाल ने फहराया तिरंगा, बोले- कोरोना काल में दिल्लीवासियों ने और सरकार ने मिलकर किया अभूतपूर्व कार्य

By अनुराग गुप्ता | Jan 25, 2021

नयी दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली सचिवालय में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में तिरंगा फहराया। इसके बाद उन्होंने गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्लीवासियों समेत पूरे देश के लोगों को बधाईयां दीं। उन्होंने कहा कि पिछले एक साल से पूरा देश कोरोना महामारी से जूझ रहा है। यही वजह है कि हम स्वाधीनता दिवस और फिर गणतंत्र दिवस यहां पर मना रहे हैं। इसी के साथ उन्होंने उम्मीद जताई कि कोरोना महामारी से छुटकारा मिलेगा। उन्होंने कहा कि पिछला एक साल सभी के लिए मुश्किलभरा रहा। दिल्लीवासियों के लिए तो खासकर बहुत मुश्किलभरा दौर था क्योंकि दिल्ली ने कोरोना महामारी का बहुत प्रचंड रूप देखा। 11 नवंबर को दिल्ली में एक दिन में 8,500 केस आए। कहां जाता है कि विश्व में किसी भी शहर में यह सबसे ज्यादा केस थे। 

उन्होंने आगे बताया कि दिल्ली में 11 नवंबर को जब सबसे ज्यादा केस आए तब भी कोरोना के सात हजार बिस्तर खाली थे। हमारे किसी भी अस्पताल के बाहर सड़कों में मरीज नहीं थे। 

इसे भी पढ़ें: किसान नेता ने शर्तों के साथ रैली निकालने की बात को किया नामंजूर, कहा- पुलिस के साथ वार्ता में तय होगा समय 

वहीं आगे उन्होंने कहा कि झुग्गी वालों को मकान देने की हमारी योजना बड़ी तेजी से चल रही है। कुछ जगह के लोग झुग्गी से मकानों में शिफ्ट होने से कतराते हैं। इसलिए मैं उनसे अपील करता हूं कि आप लोग फ्लैट्स में शिफ्ट हों, क्योंकि झुग्गियों में बेहतर जिंदगी नहीं है। इसी बीच महामारी के बारे में चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन का कार्य शुरू हो चुका है और मैं उम्मीद करता हूं कि वैक्सीनेशन के चलते कोरोना महामारी समाप्त होगी और जिन्दगी वापस पटरी पर लौट आएगी।

यहां सुने पूरा संबोधन: 

प्रमुख खबरें

UP Cabinet ने भदोही का नाम बदलकर ‘संत रविदास नगर भदोही’ करने को दी मंजूरी

TCS के नतीजों से IT शेयरों में उछाल, निवेशकों की संपत्ति 65648 करोड़ रुपये बढ़ी

Navi Pillay को Nobel Peace Prize मिलने पर भारतीय कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

Chirag Paswan ने साझा किया संघर्ष, पिता की पार्टी से बेदखल होने पर तरस खाने के बजाय चुनी लड़ाई