- |
- |
यात्रीगण कृपया ध्यान दें! गणतंत्र दिवस पर आंशिक रूप से बाधित रहेंगी दिल्ली मेट्रो सेवाएं
- प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क
- जनवरी 25, 2021 11:08
- Like

गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा कारणों के चलते दिल्ली मेट्रोकी सेवाएं आंशिक रूप से बाधित रहेंगी। राजपथ के आसपास के चार स्टेशन सुबह के समय बंद रहेंगे।
नयी दिल्ली। गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा कारणों के चलते दिल्ली मेट्रोकी सेवाएं आंशिक रूप से बाधित रहेंगी। राजपथ के आसपास के चार स्टेशन सुबह के समय बंद रहेंगे। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने कहा कि केन्द्रीय सचिवालय, उद्योग भवन, पटेल चौक और लोक कल्याण मार्ग स्टेशन 26 जनवरी की सुबह बंद रहेंगे।
इसे भी पढ़ें: दिल्ली वालों को दो दिन और ठिठुराएगी सर्दी, मौसम विभाग ने जारी की नयी अपडेट
इसके अलावा इन सभी स्टेशनों पर पार्किंग भी 25 जनवरी सुबह छह बजे से 26 जनवरी दोपहर दो बजे तक बंद रहेंगी। डीएमआरसी ने ट्वीट किया, इन स्टेशनों पर 26 जनवरी 2021 को कुछ समय के लिये प्रवेश और निकास बंद रहेगा। केन्द्रीय सचिवालय स्टेशन पर ट्रेन बदलने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। पार्किंग सुविधा 25 जनवरी सुबह छह बजे से 26 जनवरी दोपहर दो बजे तक बंद रहेगी।
Republic Day Update
— Delhi Metro Rail Corporation I कृपया मास्क पहनें😷 (@OfficialDMRC) January 24, 2021
Entry/exit to the following stations will remain closed for a short period on 26th January 2021. Interchange shall be available at Central Secretariat.
Parking facilities will remain closed from 6 AM on 25th January till 2 PM on 26th January at all stations. pic.twitter.com/nxstFNQdof
राकेश टिकैत बोले, कृषि कानून वापस नहीं लिए जाने तक जारी रहेगा आंदोलन
- प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क
- मार्च 7, 2021 10:42
- Like

राकेश टिकैत ने शनिवार को कहा कि किसानों की मांग है कि तीनों कृषि कानून पूरी तरह से वापस लिए जाएं और जब तक सरकार उनकी मांगे नहीं मानती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने इस मौके पर टैक्टर रैली को रवाना किया।
मुजफ्फरनगर। किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा है कि जब तक तीन नए कृषि कानून रद्द नहीं हो जाते, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर किसानों के आंदोलन के सौ दिन पूरे होने के मौके पर यहां रामराज कस्बे में आयोजित कार्यक्रम में टिकैत ने यह कहा। टिकैत ने शनिवार को कहा कि किसानों की मांग है कि तीनों कृषि कानून पूरी तरह से वापस लिए जाएं और जब तक सरकार उनकी मांगे नहीं मानती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने इस मौके पर टैक्टर रैली को रवाना किया।
इसे भी पढ़ें: छात्रा के सवालों का जवाब नहीं दे पाए राकेश टिकैत, फिर बंद कराया गया माइक
उन्होंने बताया कि यह रैली उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के जिलों में जाएगी और 27 मार्च को गाजीपुर में किसानों के प्रदर्शन स्थल पर पहुंचेगी। इस बीच, मुजफ्फरनगर से सांसद एवं केंद्रीय मंत्री संजीव बालयान ने कहा कि तीनों कृषि कानून किसानों के लिए लाभकारी हैं। उन्होंने कहा, ‘‘कृषि कानूनों के कारण यदि एक भी किसान की जमीन ली गई तो मैं संसद की सदस्यता से इस्तीफा दे दूंगा। ये कानून किसानों की इच्छा के मुताबिक ही लागू किए गए हैं।’’ उल्लेखनीय है कि नवंबर माह के अंत से दिल्ली की सीमाओं पर हजारों की संख्या में किसान केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।
नितिन गडकरी, संघ प्रमुख ने लगवाई कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक
- प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क
- मार्च 7, 2021 10:21
- Like

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत और नितिन गडकरी ने नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट में कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक लगवाई।
नागपुर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत और केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को यहां कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक लगवाई। भागवत और संघ के सरकार्यवाह भैय्याजी जोशी ने नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट में टीके की पहली खुराक लगवाई। आज दिन में गडकरी और उनकी पत्नी ने भी इंस्टीट्यूट में टीके की पहली खुराक लगवाई थी।
आज सपत्नी नागपुर के एम्स में जाकर कोरोना वैक्सीन की पहला डोज लगवाई। यह सुरक्षित है, आप भी आगे आइये कोरोना वैक्सीन लगवाइये और देश को कोरोना से बचाने में अपना योगदान दीजिए। pic.twitter.com/jdhU1urBGJ
— Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) March 6, 2021
दिल्ली CM केजरीवाल ने कहा- आप दलितों और उन सभी समुदायों के साथ है, जिनका कोई नहीं
- प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क
- मार्च 7, 2021 10:16
- Like

केजरीवाल ने यहां तुगलकाबाद औद्योगिक क्षेत्र में राष्ट्रीय शोषित परिषद के परिसर का उद्घाटन करते हुए आरोप लगाया कि बीते 70 वर्षों में आर्थिक रूप से पिछड़ों को शिक्षा से वंचित रखना राजनीतिक दलों की साजिश रही है।
नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को एक कार्यक्रम में कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) दलितों और उन सभी से संबंध रखती है, जिसके साथ कोई नहीं है। केजरीवाल ने यहां तुगलकाबाद औद्योगिक क्षेत्र में राष्ट्रीय शोषित परिषद के परिसर का उद्घाटन करते हुए आरोप लगाया कि बीते 70 वर्षों में आर्थिक रूप से पिछड़ों को शिक्षा से वंचित रखना राजनीतिक दलों की साजिश रही है ताकि दलित गरीब ही रहें और अमीर और अमीर बन जाएं।
इसे भी पढ़ें: अरविंद केजरीवाल का बड़ा ऐलान, दूसरे राज्यों की तरह दिल्ली का भी अपना शिक्षा बोर्ड होगा
मुख्यमंत्री ने कहा, बीते छह साल में हम दिल्ली में शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति लेकर आए हैं। हमने बाबा साहेब आंबेडकर के सपनों को पूरा करने के लिये काम किया है, जिन्होंने हमेशा कहा कि दलित समुदाय के लिये समाज के दूसरे तबकों के बराबर पहुंचने में शिक्षा एक कुंजी है। उन्होंने कहा, मैं भाग्यशाली हूं कि दलित समाज मेरे साथ है। दलित समुदाय ने आम आदमी पार्टी को स्वीकार किया है। यह आपकी पार्टी है। यह दलितों, गरीबों, वंचितों और उन लोगों की पार्टी है, जिनका कोई नहीं है।

