Delhi Election 2025: AAP का 'रेवड़ी पर चर्चा' कैंपेन लॉन्च, केजरीवाल बोले- बीजेपी आ गई तो भरने पड़ेंगे बिजली-पानी के बिल

By अंकित सिंह | Nov 22, 2024

दिल्ली चुनावों से पहले सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार को अपना 'रेवड़ी पार चर्चा' अभियान शुरू किया। अभियान के तहत आप ने राष्ट्रीय राजधानी के लोगों को मुफ्त बिजली और पानी सहित छह गारंटी का वादा किया है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के मुताबिक, अगर बीजेपी सत्ता में आई तो उनकी पार्टी की ओर से दिल्ली के लोगों को दी जाने वाली छह रेवड़ियां बंद कर दी जाएंगी। केजरीवाल ने लॉन्च के दौरान घोषणा की कि आप दिल्ली चुनाव से पहले 65,000 'रेवड़ी पर चर्चा' बैठकें आयोजित करेगी, लोगों से पूछेगी कि क्या उन्हें मुफ्त सुविधाओं की जरूरत है।

इसे भी पढ़ें: विधानसभा चुनाव के लिए AAP की तैयारी शुरू, पार्टी के नेता Gopal Rai ने किया उम्मीदवारों के चयन का खुलासा

मनीष सिसोदिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने सरकार में आकर आम लोगों के इज्जत से जीने के लिए काम किया। लोगों की बिजली, पानी, साफ़-सफ़ाई, पढ़ाई और स्वास्थ्य के लिए काम किया। अब दिल्ली में तमाम जन हितैषी कामों को जारी रखने के लिए फिर से जनता के बीच में जाना है। 

मुफ़्त की 6 रेवड़ियों की रक्षा

1. 24 घंटे मुफ़्त बिजली 

2. मुफ़्त पानी 

3. अच्छी और शानदार मुफ़्त शिक्षा 

4. शानदार मोहल्ला क्लीनिक और सरकारी अस्पताल

5. महिलाओं को मुफ़्त बस यात्रा

6. बुजुर्गों को मुफ़्त तीर्थ यात्रा

प्रमुख खबरें

Anbil Mahesh से 18 करोड़ की धोखाधड़ी केस में CCB ने की आठ घंटे पूछताछ

नंदीग्राम उपचुनाव: Congress प्रत्याशी मिलन प्रधान 2007 के पुराने मामले में गिरफ्तार

Pakistan के Kohat में मस्जिद के पास भीषण फिदायीन हमला, 15 पुलिसकर्मियों सहित 21 लोगों की मौत

Ayodhya: राम मंदिर चढ़ावा गबन केस के 8 आरोपियों की Judicial Custody 21 सितंबर तक बढ़ी