दिल्ली-गाजियाबाद बॉर्डर: किसानों ने यूपी गेट के पास NH9 के सभी 14 लेनों को किया जाम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 23, 2020

गाजियाबाद। केन्द्र के कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली-गाजियाबाद की सीमा पर यूपी गेट के पास प्रदर्शन कर रहे किसानों ने मंगलवार को राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 9 के सभी 14 लेनों को आठ घंटे तक जाम रखा और कथित रूप से एक पत्रकार और फोटोग्राफर के साथ धक्का-मुक्की की।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के जबलपुर में आग लगने की दो घटनाओं में 25 लाख का माल जलकर खाक

बीकेयू के राज्य प्रमुख राजबीर सिंह ने पीटीआई-को बताया कि बरेली और रामपुर से आ रहे कुछ किसानों की ट्रैक्टर ट्रॉली को स्थानीय पुलिस ने रोक दिया था, उसी के विरोध में राजमार्ग जाम किया गया। गाजियाबाद के जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय ने कहा कि यूपी गेट पर धरना दे रहे सभी किसान संगठनों के प्रतिनिधियों की समिति गठित कर दी गई है। उन्होंने बताया कि सामान्य यात्रियों की समस्याओं के बारे में बताने पर समिति के सदस्यों ने राजमार्ग पर एक रास्ता खोल दिया।

प्रमुख खबरें

Share Market में भारी बिकवाली के बीच Rupee की रिकवरी, $20.72 Billion के Foreign Inflow ने बढ़ाई मुद्रा की ताकत

Maruti Suzuki Price Hike: अगस्त 2026 से महंगी होंगी मारुति की कारें, ग्राहकों पर पड़ेगा ₹30,000 तक का बोझ

पड़ोस के हालात से लें सबक! PM के आवास पर कांग्रेस का प्रदर्शन गलत मिसाल, सरकारी सूत्रों ने कहा- परिपक्व Democracy में ऐसा नहीं होता

इधर South China Sea में चीन का हमला, उधर ब्रह्मोस पर फिलीपींस का बड़ा ऐलान