दिल्ली सरकार ने किसानों के साथ किया धोखा, शिवराज ने आतिशी को लिखा पत्र, AAP ने दिया जवाब

By अंकित सिंह | Jan 02, 2025

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिल्ली की आप सरकार पर किसानों के कल्याण की अनदेखी करने का आरोप लगाया। इसको लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री आतिशी को पत्र भी लिखा है जिसमें मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में लोग केंद्र द्वारा योजनाओं के कार्यान्वयन न होने से परेशान और चिंतित हैं। शिवराज ने पत्र में कहा कि मैं बहुत दुःख के साथ आपको यह पत्र लिख रहा हूँ। आपने कभी भी दिल्ली में किसानों के हित में उचित निर्णय नहीं लिए। केंद्र सरकार की किसान हितैषी योजनाओं को भी आपकी सरकार ने दिल्ली में लागू होने से रोक दिया है। 

शिवराज सिंह चौहान ने साफ तौर पर कहा कि केजरीवाल ने सरकार में आते ही जनहितैषी निर्णयों को लेने के स्थान पर अपना रोना रोया है। 10 वर्षों से दिल्ली में आप की सरकार है, लेकिन पूर्व सीएम केजरीवाल ने हमेशा किसानों के साथ केवल धोखा किया है। उन्होंने कहा कि मैंने पहले भी आपको पत्र लिखकर दिल्ली के किसानों की समस्याओं से अवगत कराया था, लेकिन चिंता की बात है कि आपकी सरकार ने इन समस्याओं का समाधान नहीं किया है। 

इसे भी पढ़ें: 2024 में चुनावी असफलताओं से भरी रही आम आदमी पार्टी की कहानी, कानूनी लड़ाई ने भी किया परेशान

आप प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने पलटवार करते हुए कहा कि हमें शिवराज सिंह चौहान से यह उम्मीद नहीं थी। देश में किसान समस्याओं का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने वादा किया था कि किसानों की आय दोगुनी हो जाएगी, लेकिन कुछ नहीं हुआ। बीजेपी को जिम्मेदारी से काम करना चाहिए और उन्हें देश के नागरिकों से बात करनी चाहिए।

प्रमुख खबरें

दल बदलते ही Sandeep Pathak पर Action? BJP बोली- यह Kejriwal-Mann की बदले की कार्रवाई है

CBFC के पूर्व प्रमुख Prasoon Joshi को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने Prasar Bharati के नए Chairman

केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ‘सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम’ का किया शुभारंभ

Maoist ठिकाना रिकवर करने गए थे जवान, Kanker में IED ब्लास्ट ने ली 4 वीरों की जान